MP Train Cancelled: ग्वालियर से चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने जारी की रद्द और रेगुलेट ट्रेनों की सूची

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

जुलाई में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट है. झांसी मंडल के झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर लाइन डबलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से निरस्त और देरी से चलाई जाएंगी. ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की अपील की है.
MP Train Cancelled: ग्वालियर से चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने जारी की रद्द और रेगुलेट ट्रेनों की सूची

अगर आप जुलाई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. रेलवे ने झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर लाइन डबलिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. इस काम की वजह से ग्वालियर से चलने वाली और इस रूट से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगी. वहीं कई ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा और कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा.

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

पूरी तरह निरस्त रहने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 11801 (ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस) : 22 और 23 जुलाई को ग्वालियर से पूरी तरह रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 11802 (प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस) : 23 और 24 जुलाई को प्रयागराज से संचालित नहीं होगी.
  • गाड़ी संख्या 64601 (मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल) : 21 से 23 जुलाई तक निरस्त रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 64602 (कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर) : 21 से 23 जुलाई तक रद्द रहेगी.

आंशिक रूप से संचालित होने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 14109 (चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल) : 22 और 23 जुलाई को चित्रकूटधाम तक न जाकर केवल बांदा स्टेशन तक चलेगी और वहीं यात्रा समाप्त करेगी.
  • गाड़ी संख्या 14110 (कानपुर सेंट्रल-चित्रकूटधाम) : 22 और 23 जुलाई को यह ट्रेन चित्रकूटधाम की बजाय सिर्फ बांदा स्टेशन तक जाएगी और वहीं से वापस रवाना होगी.

रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 12175 (हावड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेस) : 16 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट तक रोकी जाएगी.
  • गाड़ी संख्या 11802 (प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस) : 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 30 मिनट की देरी से चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 18203 (दुर्ग-कानपुर सेंट्रल) : 13, 15 और 22 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट तथा 20 जुलाई को पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 120 मिनट तक प्रभावित रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 19484 (सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस) : 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 60 मिनट की देरी से संचालित होगी.
  • गाड़ी संख्या 26506 (बनारस-खजुराहो) : 14, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट तक रोकी जाएगी.
  • गाड़ी संख्या 12177 (हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस) : 18 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट की देरी से चलेगी.
  • गाड़ी संख्या 20975 (हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस) : 15 और 22 जुलाई को झांसी मंडल में 15 मिनट तक रोकी जाएगी.
  • गाड़ी संख्या 64602 (कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर) : 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 70 मिनट तक रेगुलेट रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 01025 (दादर-बलिया एक्सप्रेस) : 23 जुलाई को झांसी मंडल में सबसे अधिक 180 मिनट यानी 3 घंटे की देरी से चलाई जाएगी.
  • यात्रा से पहले जरूर करें यह काम

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और समय जरूर जांच लें. नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने तक कई ट्रेनों के समय और संचालन में बदलाव रहेगा. सही जानकारी लेकर यात्रा करने से अनावश्यक इंतजार और असुविधा से बचा जा सकता है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़