Ujjain Shahi Masjid Controversy: वक्फ बोर्ड का बड़ा बयान: न मस्जिद टूट रही न विस्थापित हो रही, सहमति से हट रहा हिस्सा

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने साफ किया कि उज्जैन की शाही मस्जिद को न तो शहीद किया जा रहा है और न ही विस्थापित.
Ujjain Shahi Masjid Controversy:  वक्फ बोर्ड का बड़ा बयान: न मस्जिद टूट रही न विस्थापित हो रही, सहमति से हट रहा हिस्सा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और शाही मस्जिद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि मस्जिद को न तो कोई नुकसान पहुंचाया जा रहा है और न ही इसे कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है. चौड़ीकरण के रास्ते में मस्जिद का जो हिस्सा आ रहा है, उसे प्रशासन नहीं बल्कि मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज के लोग आपसी सहमति से खुद ही हटा रहे हैं.

सनवर पटेल ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, शहर काजी और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच एक बैठक हुई थी. इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि सड़क के रास्ते में आने वाले ढांचे को हटाने का काम समाज के लोग स्वयं करेंगे ताकि किसी तरह की गलतफहमी या विवाद न हो. उसी तय रणनीति के तहत यह पूरी कार्रवाई की जा रही है.

ओवैसी के बयान पर पलटवार और वक्फ कानून को न घसीटने की अपील

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए सनवर पटेल ने कहा कि उन्होंने बिना वजह इस स्थानीय मामले को नए वक्फ कानून से जोड़कर पेश किया है. उन्होंने कहा कि जब मस्जिद हटाई ही नहीं जा रही है, तो इसे लेकर बेवजह का भ्रम फैलाना गलत है. उन्होंने आम जनता और समाज के लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं, शांति बनाए रखें और इस विवाद में वक्फ कानून को जबरन बीच में न लाएं.

कोर्ट गए थे समाज के लोग, जनहित में बनी दुकानों और मीनार के हिस्से पर सहमति

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि मस्जिद कमेटी और पंच मोचीयान समाज पहले इस मुद्दे को लेकर अदालत भी गया था. हालांकि बाद में शहर के विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए बैठक में एक नया रास्ता निकाला गया. इसके तहत सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही कुछ दुकानों और मीनार के सीमित हिस्से को हटाने पर सभी पक्ष सहमत हुए थे. इसके साथ ही उन्होंने बाहर से आकर माहौल खराब करने वाले और भ्रामक जानकारियां फैलाने वाले तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से बाज आएं, वरना प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाएगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़