Uma Bharti News: अचानक अस्पताल क्यों गई उमा भारती… गंभीर बीमारी की खबरों को बताया अफवाह

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Uma Bharti News: अचानक अस्पताल क्यों गई उमा भारती… गंभीर बीमारी की खबरों को बताया अफवाह

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुद स्थिति स्पष्ट की है। सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में उनके गंभीर रूप से बीमार होने की अटकलों को खारिज करते हुए उमा भारती ने कहा कि वह ठीक हैं और फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई वजह नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
उमा भारती ने अपने बयान में कहा कि हर इंसान के जीवन में एक दिन अंतिम समय आता है और उनका भी आएगा, लेकिन अभी उनकी मृत्यु होने वाली नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भरोसा न करें।

दांत में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची थीं उमा भारती
उमा भारती ने बताया कि हाल ही में उनके दांत में दर्द हुआ था। इसी परेशानी के चलते वह वृंदावन के रामकृष्ण अस्पताल गई थीं, जहां डॉक्टरों ने जांच और आवश्यक उपचार किया। मामूली उपचार के बाद वह अस्पताल से वापस लौट आईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल जाने का कारण कोई गंभीर बीमारी नहीं था। दांत में दर्द की सामान्य समस्या के कारण उन्हें चिकित्सकीय सलाह लेनी पड़ी थी। इसी घटना के बाद उनके गंभीर रूप से बीमार होने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर फैलने लगीं।

MP Electricity Bill: मध्यप्रदेश में अगस्त से बढ़कर आएगा बिजली बिल… 6 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जून में गर्मी के कारण भी बिगड़ी थी तबीयत
उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में 15 जून की एक पुरानी घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली जाते समय तेज गर्मी के कारण उन्हें अचानक कमजोरी महसूस हुई थी।उन्होंने बताया कि आमतौर पर वह वाहन में एसी होने के बावजूद खिड़की खुली रखकर यात्रा करती हैं। रास्ते में कमजोरी महसूस होने पर उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रुकवाई और पीछे आ रही एंबुलेंस से चिकित्सकीय सहायता ली। जांच के दौरान उनका ब्लड प्रेशर कम पाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें कॉफी दी गई। स्थानीय प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई। कुछ समय बाद जब उनका ब्लड प्रेशर सामान्य हो गया तो वह आगे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

वृंदावन से है विशेष लगाव
उमा भारती इन दिनों श्रावण मास के दौरान वृंदावन में समय बिता रही हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय को लेकर भी अपनी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन का अंतिम समय वृंदावन में बिताना चाहती हैं और उनकी इच्छा है कि मृत्यु के बाद उनकी समाधि भी इसी पवित्र स्थान पर बनाई जाए। उनकी इस भावुक इच्छा ने वृंदावन से उनके आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जुड़ाव को भी सामने रखा है।

बोलीं- अपना प्यार बनाए रखिए, इससे मेरी उम्र बढ़ेगी
स्वास्थ्य को लेकर फैली चर्चाओं के बीच उमा भारती ने अपने शुभचिंतकों के लिए भावुक संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों से अपना स्नेह और प्रेम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद उनकी उम्र को और बढ़ाएगा। उनके इस बयान के बाद गंभीर बीमारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा है और समर्थकों के बीच भी राहत की स्थिति है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-raja-bhoj-dhaba-liquor-action-raja-raghuvanshi-brothers/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़