उमरिया: धान उपार्जन केंद्र से शासकीय धान की चोरी… पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को किया गिरफ्तार

उमरिया/केजी पांडेय/खबर डिजिटल/ जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी पुलिस चौकी क्षेत्र में शासकीय धान चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। चौरी धान उपार्जन केंद्र से बीती दरमियानी रात चोरी करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को कार सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कार में भरी थी शासकीय धान
पुलिस कार्रवाई गुरुवार 8 जनवरी 2026 की तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी उपार्जन केंद्र से लगभग 20 बोरियां शासकीय धान कार में भरकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान चोरी की सूचना घुनघुटी पुलिस चौकी को मिली, जिस पर चौकी प्रभारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक जवान सिंह एवं आरक्षक अजय जाटव तत्काल मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर बढ़ाई रफ्तार
पुलिस को देखकर आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने करीब 8 से 10 किलोमीटर तक पीछा कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से शासकीय धान की 20 बोरियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों की पहचान श्यामलम खान (27 वर्ष) एवं सुमित प्रजापति (23 वर्ष), निवासी बरबसपुर, मानपुर के रूप में हुई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-mla-sohan-valmiki-chhindwara-parasia-gambling-action-political-row-congress-bjp/

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर धान से भरा वाहन जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ शासकीय संपत्ति चोरी का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस चोरी के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

चोरों के लिए कड़ा संदेश
गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार धान चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे किसानों और प्रशासन में नाराजगी थी। ऐसे में पुलिस की यह त्वरित और सख्त कार्रवाई न केवल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है, बल्कि अन्य चोरों के लिए भी कड़ा संदेश है।

https://www.youtube.com/watch?v=apTMvaMOugE
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़