उमा भारती की बहू ने दतिया की हार पर कही मन की बात… उमिता राहुल सिंह की फेसबुक पोस्ट बनी चर्चा का विषय

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

उमा भारती की बहू ने दतिया की हार पर कही मन की बात… उमिता राहुल सिंह की फेसबुक पोस्ट बनी चर्चा का विषय

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष और आत्ममंथन का दौर तेज हो गया है। एक ओर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के अंदर हुए कथित भितरघात की ओर संकेत किया, वहीं दूसरी ओर टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू उमिता राहुल सिंह की एक फेसबुक पोस्ट भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

'जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी बोलने लगें…'
उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उमिता राहुल सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी यह कहने लगें कि हमारी पहुंच ऊपर तक है, तब परिणाम विपरीत ही आते हैं। #जमीनी_कार्यकर्ता'। हालांकि इस पोस्ट में कहीं भी दतिया उपचुनाव या किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन चुनाव परिणाम के तुरंत बाद किए गए इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर भाजपा की हार से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इस पर विभिन्न तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कौन हैं उमिता राहुल सिंह?
उमिता राहुल सिंह टीकमगढ़ जिला पंचायत की निर्वाचित अध्यक्ष हैं। वह मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे और पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राहुल सिंह लोधी की पत्नी हैं। भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि होने के कारण उनकी सोशल मीडिया टिप्पणी को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्वालियर चंबल के बाद बुंदेलखंड में भी आवाज का उठना पार्टी संगठन के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

आशुतोष तिवारी ने भी जताई नाराजगी
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी संगठन के भीतर सहयोग नहीं मिलने की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मां कहने वाले कुछ लोगों ने ही ऐसा व्यवहार किया, जिससे भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर हुए कथित भितरघात का संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं और बाहरी नेताओं के बीच तालमेल की कमी तथा जातीय समीकरणों को साधने में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने का असर भी चुनाव परिणाम पर देखने को मिला।

घनश्याम सिंह ने दर्ज की तीसरी जीत
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,029 मतों के अंतर से पराजित किया। इसके साथ ही घनश्याम सिंह तीसरी बार दतिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले वे वर्ष 1993 और 2003 में भी इसी सीट से विधायक चुने जा चुके हैं।

Datia Bypoll: दतिया में कांग्रेस ने इन वजहों से पाई सफलता… क्षत्रिय लॉबी ने किया कमाल

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़