यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव, 6 संगठन मंत्रियों को सौंपी 6 क्षेत्रों की जिम्मेदारी!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए अलग-अलग राज्यों के छह संगठन मंत्रियों को यूपी के छह क्षेत्रों में अस्थायी जिम्मेदारी सौंपी है। इस टीम में मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और महाराष्ट्र के वरिष्ठ संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल हैं। भाजपा की इस रणनीति को यूपी में संगठन को मजबूत करने और चुनावी प्रबंधन को धार देने की कवायद माना जा रहा है।
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव, 6 संगठन मंत्रियों को सौंपी 6 क्षेत्रों की जिम्मेदारी!

लखनऊ/खबर डिजिटल/ उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए छह संगठन मंत्रियों को उत्तरप्रदेश के छह अलग-अलग क्षेत्रों में अस्थायी रूप से काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस टीम में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और महाराष्ट्र के संगठनात्मक पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

इनको काम पर लगाया
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस जिम्मेदारी के लिए अलग-अलग राज्यों में संगठन का अनुभव रखने वाले नेताओं को चुना है। इनमें छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री करमवीर, मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राजस्थान के संगठन महामंत्री अजय कुमार, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के संगठन महामंत्री एन. मधुकर, झारखंड के संगठन महामंत्री पवन साईं और महाराष्ट्र के सह-संगठन महामंत्री शतीश धोंड शामिल हैं।

छह संगठन मंत्रियों को यूपी के छह क्षेत्रों में लगाया
भाजपा की इस व्यवस्था के तहत सभी छह पदाधिकारी उत्तरप्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक क्षेत्रों में काम करेंगे। उन्हें अस्थायी रूप से यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगाया गया है। इनकी भूमिका संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और चुनावी तैयारियों को गति देने से जुड़ी होगी।

मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर को भी मिली जिम्मेदारी
इस टीम में मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का नाम भी शामिल है। चंद्रशेखर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के विस्तार से जुड़े कामकाज संभालते रहे हैं। अब उन्हें उत्तरप्रदेश में चुनावी जिम्मेदारी दिए जाने को भाजपा की अंतरराज्यीय संगठनात्मक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

दूसरे राज्यों के अनुभवी पदाधिकारियों पर भरोसा
भाजपा ने उत्तरप्रदेश में संगठनात्मक कामकाज के लिए अलग-अलग राज्यों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर अपने संगठनात्मक अनुभव का इस्तेमाल करने की तैयारी की है। छह क्षेत्रों में अलग-अलग संगठन मंत्रियों की तैनाती से स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर रहेगा। हालांकि, इन पदाधिकारियों को उत्तरप्रदेश के किन-किन क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, इसका विस्तृत ब्योरा सामने आना बाकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़