मथुरा में BJP का महा-मंथन, मिशन 2027 के लिए बनेगा चुनावी रोडमैप, योगी समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मिशन 2027 की रणनीति बनाने के लिए पार्टी ने 16 और 17 नवंबर को मथुरा में दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर मंथन होगा।
मथुरा में BJP का महा-मंथन, मिशन 2027 के लिए बनेगा चुनावी रोडमैप, योगी समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

लखनऊ/खबर डिजिटल/ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले पार्टी ने रणनीति बनाने और संगठन को मजबूत करने के लिए मथुरा में दो दिवसीय बड़ी बैठक बुलाई है। 16 और 17 नवंबर को श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होने वाले इस संगठनात्मक मंथन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सरकार के प्रतिनिधि और संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मिशन 2027 की चुनावी रणनीति और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
मथुरा में होने वाली इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े और संगठन महामंत्री धर्मपाल शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश में नियुक्त सभी सह-प्रभारियों और उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे छह अन्य राज्यों के संगठन महामंत्रियों को भी बैठक में बुलाया गया है।

MP के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी पहुंचे लखनऊ
इस बैठक में मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर आज लखनऊ पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए संगठनात्मक स्तर पर बनाई जा रही रणनीति में उनकी भी भागीदारी रहेगी।

मिशन 2027 के लिए संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन
भाजपा की इस दो दिवसीय बैठक को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, क्षेत्रवार चुनावी चुनौतियों और आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी का जोर चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर रहेगा। मथुरा में होने वाले इस राजनीतिक मंथन के बाद भाजपा की मिशन 2027 की रणनीति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़