UP Government Scheme: अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, योगी सरकार की बड़ी पहल, जानें कौन कर सकता है आवेदन

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) ऐसे बच्चों के लिए चलाई जा रही है जिन्होंने अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को खो दिया है. योजना का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को आर्थिक सहायता के जरिए सुरक्षित बनाना है. इस योजना के तहत 12वीं के बाद स्नातक या डिप्लोमा में दाखिला लेने वाले पात्र छात्रों को 18 से 23 वर्ष की आयु तक हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.
UP Government Scheme: अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, योगी सरकार की बड़ी पहल, जानें कौन कर सकता है आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) उन बच्चों के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को खो दिया है और कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता देकर उनकी शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाना है. सरकार का प्रयास है कि आर्थिक तंगी की वजह से किसी भी बच्चे की पढ़ाई बीच में न रुके. इसी सोच के साथ योजना के तहत बचपन से लेकर उच्च शिक्षा तक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि जरूरतमंद बच्चे बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.

12वीं के बाद भी मिलती है आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की सबसे खास बात यह है कि इसकी मदद केवल स्कूली शिक्षा तक सीमित नहीं है. अगर किसी छात्र या छात्रा ने 12वीं पास करने के बाद स्नातक या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया है और उसने अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को खो दिया है, तो उसे आगे की पढ़ाई के लिए भी आर्थिक सहायता मिलती है. योजना के तहत 18 वर्ष से 23 वर्ष की आयु तक पात्र छात्रों को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाते हैं. यह सहायता तब तक जारी रहती है, जब तक छात्र का कोर्स पूरा नहीं हो जाता या उसकी उम्र 23 वर्ष नहीं हो जाती. जो भी स्थिति पहले आती है, उसी के अनुसार सहायता समाप्त होती है.

एक लाख से ज्यादा बच्चों को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ प्रदेश में लगातार अधिक बच्चों तक पहुंच रहा है. वर्तमान समय में 1,09,539 से ज्यादा बच्चे इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे हैं. यह आंकड़ा बताता है कि राज्य सरकार जरूरतमंद बच्चों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है. नियमित वित्तीय सहायता मिलने से बच्चों की पढ़ाई, पोषण, देखभाल और अन्य जरूरी खर्च पूरे करने में मदद मिल रही है.

परिवारों का भी कम हो रहा आर्थिक बोझ

इस योजना का फायदा केवल बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल कर रहे अभिभावकों और संरक्षक परिवारों को भी राहत मिल रही है. नियमित आर्थिक सहायता मिलने से बच्चों की शिक्षा और दैनिक जरूरतों का खर्च उठाना आसान हो जाता है. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना उन परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई है, जो आर्थिक चुनौतियों के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़