यूपी चुनाव से पहले वीडी शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, 100 दिन उत्तर प्रदेश में रहकर संभालेंगे 235 सीटों का बूथ मैनेजमेंट

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा अब उत्तर प्रदेश में पार्टी के बूथ मैनेजमेंट की कमान संभाल सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए करीब 90 से 100 दिन उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहने को कहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान वीडी शर्मा प्रदेश की 235 विधानसभा सीटों पर बूथ नेटवर्क मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने का काम करेंगे।
यूपी चुनाव से पहले वीडी शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, 100 दिन उत्तर प्रदेश में रहकर संभालेंगे 235 सीटों का बूथ मैनेजमेंट

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को पार्टी संगठन ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें उत्तर प्रदेश में करीब 90 से 100 दिन तक सक्रिय रहने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत वीडी शर्मा उत्तर प्रदेश की 235 विधानसभा सीटों पर बूथ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

MP में बीजेपी संगठन को किया था मजबूत
मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार करने में वीडी शर्मा की भूमिका की चर्चा अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है। उनके बूथ प्रबंधन के अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उन्हें उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है।

235 विधानसभा सीटों पर मजबूत करेंगे बूथ नेटवर्क
सूत्रों के मुताबिक, वीडी शर्मा को उत्तर प्रदेश में करीब तीन महीने से अधिक समय तक रहकर संगठनात्मक गतिविधियों पर काम करना होगा। इस दौरान उनका मुख्य फोकस 235 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर पार्टी की तैयारियों को मजबूत करना होगा। इसमें बूथ कमेटियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और चुनावी प्रबंधन जैसे काम शामिल रहेंगे।

मध्यप्रदेश के बूथ मैनेजमेंट का अनुभव आएगा काम
वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया था। अब पार्टी नेतृत्व उनके इसी अनुभव का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में करना चाहता है। नितिन नवीन की ओर से मिली इस जिम्मेदारी को भाजपा के आगामी चुनावी संगठनात्मक अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में उनकी जिम्मेदारी को लेकर विस्तृत आधिकारिक कार्यक्रम और प्रवास की तारीखें सामने आना बाकी हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़