सचिव ने नहाती महिला का वीडियो बनाकर किया वायरल, FIR दर्ज

तखतपुर/ विक्की कश्यप/ खबर डिजिटल। थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गंभीर घटनाएँ सामने आई हैं, जिनमें महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें, गाली-गलौच, धमकी और वीडियो वायरल करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। एक मामले में ग्राम पंचायत विंध्यासार के पंचायत सचिव पर महिला और छोटे बच्चों का नहाते समय वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है, तो वहीं दूसरे मामले में खेत से लौट रही विधवा महिला के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार 33 वर्षीय प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच देवरी निवासी पंचायत सचिव आरोपी सीताराम कौशिक पिता सखन कौशिक जो उनके घर में जबरन घुस आया और नहाते समय वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर उसने उनकी भाभी व छोटे बच्चों जो बिना कपड़ों के थे का वीडियो भी बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया व ग्रुप में वायरल कर दिया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव सीताराम कौशिक के खिलाफ धारा 77, 331(3) बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धारा 12, 15(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। वही दूसरी ओर एक 38 वर्षीय विधवा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात लगभग 9 बजे गांव के ही लक्ष्मण यादव पिता तीज राम यादव, उम्र 32 ने अधिया में लिए खेत को देखने जा रही महिला के साथ रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया और जबदस्ती छेड़छाड़ करते हुए अश्लील गालियाँ व जान से मारने की धमकी दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण यादव के खिलाफ धारा 74, 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है वही दोनों ही घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना तखतपुर पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में गवाहों के बयान, वीडियो और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विवेचना पूर्ण होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़