विक्रम से सम्राट विक्रमादित्य हुआ विश्वविद्यालय, सीएम डॉ. मोहन यादव ने यहीं से की थी सियासत में एंट्री

उज्जैन/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन का विक्रम विश्वविद्यालय अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन दौरे के दौरान विश्वविद्यालय पहुंचकर नाम पट्टिका का अनावरण किया। कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का ही परिणाम बताया, जो एक बार फिर से इतिहास में दर्ज हो गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 30 मार्च 2025 को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के 29 वें दीक्षांत समारोह में मानद डी लिट् उपाधि से सम्मानित किया गया था, उसी वक्त मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि विक्रम विश्वविद्यालय अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के नाम से पहचाना जाएगा। इसके तत्काल बाद विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने आपातकालीन बैठक बुलाकर विक्रम विश्वविद्यालय का नाम सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव पारित कराकर राज्य शासन को भेज दिया। जिसका परिणाम अब दिखाई दिया।

कैबिनेट में सीएम डॉ. मोहन यादव ने रखा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखा था। जोकि 4 अगस्त 2025 को विधानसभा में विधेयक पारित हो गया और अब 8 सितंबर राजपत्र में प्रकाशन के बाद सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन का नामकरण हो गया है। 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्वविद्यालय पहुंचकर नाम पट्टिका का अनावरण किया। बता दें सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी इसी विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है, और छात्र राजनीति से अपने सियासी जीवन की शुरुआत की थी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-bhopal-police-murder-case-strict-action/

1956 में हुई थी विश्वविद्यालय की स्थापना
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी सन् 1956 को आधारशिला दिवस पर विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की घोषणा की गई थी। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय बनाने की बात इतिहास में भी दर्ज है। जिसका प्रस्ताव सालों पहले नामी हस्तियों ने स्वतंत्रता से बाद दिया था। उनका प्रस्ताव था कि विश्वविद्यालय का नाम प्रसिद्ध शासक "विक्रमादित्य" के नाम पर रखा जाए.''प्राचीनकाल से शिक्षा के केंद्र रहे उज्जैन ने कई नामी हस्तियों को दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने भी सांदीपनी आश्रम उज्जैन से ही शिक्षा प्राप्त की थी।

मध्यभारत के समय से विश्वविद्यालय की पहचान
देश की आजादी के बाद जब मध्यभारत राज्य अस्तित्व में आया, तो प्रस्तावित विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के लिए उज्जैन चुना गया। जिसकी स्थापना 1 मार्च 1957 को हुई थी। तब विक्रम विश्वविद्यालय की आधारशिला भारत के तत्कालीन गृह मंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने 23 अक्टूबर 1956 को रखी गई थी। समारोह की अध्यक्षता मध्यभारत राज्य के राजप्रमुख स्वर्गीय जीवाजीराव सिंधिया ने की थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़