खबर डिजिटल कटनी-- रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के छपरवाह में बच्चे को जबरन स्कूटी पर बैठाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना छपरवाह–देवरीहटाई मार्ग पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय के पास की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो युवकों ने बच्चे को जबरन बैठाने की कोशिश की। बच्चे के शोर मचाने पर पास के एक दुकानदार ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद युवक मौके से भाग गए। घटना की पुष्टि और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है।सवाल यह है कि वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है? फिलहाल बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की चर्चा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जांच करने और क्षेत्र में गस्त बढ़ाने की मांग की है
छपरवाह में बच्चा उठाने अपहरण की कोशिश का वीडियो वायरल, दहशत में लोग









