मध्यप्रदेश•

वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी की “टीम अग्निपक्षा” ने 'लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज' (LASC) 2026 में भारत और एशिया में पहला स्थान हासिल किया

वीआईटी  भोपाल यूनिवर्सिटी की “टीम अग्निपक्षा” ने 'लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज' (LASC) 2026 में भारत और एशिया में पहला स्थान हासिल किया

“छात्रों के नेतृत्व वाली एयरोस्पेस टीम ने कैनसैट श्रेणी में भारत में द्वितीय तथा एशिया में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि कम समयावधि में टीम की दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सफलता है।“

सीहोर: वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी की छात्रों के नेतृत्व वाली एयरोस्पेस “टीम अग्निपक्षा” ने 'लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज' 2026 में राष्ट्रीय और एशियाई स्तर पर शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। दुनिया भर की यूनिवर्सिटी टीमों के साथ मुकाबला करते हुए इस टीम ने 3 किलोमीटर रॉकेट्री श्रेणी में भारत और एशिया में पहला स्थान और वैश्विक स्तर पर 14वां स्थान प्राप्त किया है । यही नहीं ‘कैनसैट' श्रेणी में भी “टीम अग्निपक्षा” ने भारत में दूसरा एवं एशिया में पांचवां और दुनिया भर में 18वें स्थान पर रही।

यह उपलब्धि “टीम अग्निपक्षा” के लिए कम समय में दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय मील का पत्थर है। इससे पहले, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित 'रेस 2 स्पेस'  इंटरनेशनल प्रोपल्शन कॉम्पिटिशन 2026 में टीम ने विश्व स्तर पर 8वां स्थान हासिल किया था। वहां टीम ने अपने स्वदेशी रूप से विकसित हाइब्रिड रॉकेट इंजन की दो सफल 'हॉट फायरिंग' अर्थात परीक्षण किया था। लगातार मिली ये सफलताएं रॉकेट प्रोपल्शन, रॉकेट्री और सैटेलाइट सिस्टम के क्षेत्रों में टीम की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं को दर्शाती हैं। साथ ही ये अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को तैयार करने में व्यावहारिक इंजीनियरिंग, विभिन्न विषयों के बीच सहयोग और फैकल्टी के निरंतर मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर करती हैं।

“टीम अग्निपक्षा” के फैकल्टी मेंटर और कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत जी. के. ने प्रतियोगिताओं की तैयारी और उनमें भाग लेने के दौरान टीम का मार्गदर्शन किया। उनकी भूमिका में प्रोजेक्ट प्लानिंग, तकनीकी समीक्षा, सिस्टम-स्तरीय समन्वय, टेस्टिंग, समस्याओं का समाधान और विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के छात्रों को मेंटर करना शामिल था। इस उपलब्धि पर वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर प्रो. सतीश कुमार मोढ़ ने कहा कि “टीम अग्निपक्षा” की लगातार अंतरराष्ट्रीय सफलता वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के लिए बड़े गर्व की बात है। ये उपलब्धियां हमारे छात्रों के समर्पण और टीम वर्क, हमारे फैकल्टी के समर्पित मार्गदर्शन और व्यावहारिक शिक्षा, नवाचार तथा छात्रों के नेतृत्व में होने वाले तकनीकी विकास के प्रति यूनिवर्सिटी के निरंतर समर्थन को दर्शाती हैं।

'लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज' 2026 में “टीम अग्निपक्षा” की भागीदारी में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के 52 छात्र शामिल थे। इनमें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से 37, स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग  से 4, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग और स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 5 तथा स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 6 छात्र शामिल थे। इन छात्रों ने अपने प्रतियोगिता सिस्टम के लिए डिज़ाइन, विश्लेषण, निर्माण, एकीकरण और परीक्षण का पूरा काम खुद किया। इसमें रॉकेट्री, कैनसैट विकास, पेलोड एकीकरण, स्ट्रक्चरल विश्लेषण, टेलीमेट्री, सिस्टम इंजीनियरिंग, मिशन प्लानिंग और ऑपरेशन निष्पादन जैसे कार्य शामिल थे।

इस प्रतियोगिता ने छात्रों को जटिल तकनीकी चुनौतियों के लिए इंजीनियरिंग अवधारणाओं को लागू करने का एक मंच प्रदान किया। इसमें उन्हें अलग-अलग घटकों को एक कार्यशील सिस्टम में जोड़ना, परीक्षण करना, समस्याओं का समाधान  करना और रियल-टाइम मिशन ऑपरेशंस में समन्वय करना था। दोनों श्रेणियों में टीम का प्रदर्शन यह दिखाता है कि वे एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने में सक्षम हैं। इससे पहले यूके  में आयोजित 'रेस2स्पेस 2026' में टीम अग्निपक्षा के प्रोजेक्ट हाइब्रिड रॉकेट इंजन ने हाइब्रिड प्रोपल्शन टीमों के बीच विश्व स्तर पर 8वीं रैंक हासिल की। दो 'हॉट फायरिंग'  का सफलतापूर्वक पूरा होना  टीम के प्रोपल्शन विकास प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम था।

'रेस2स्पेस' और 'लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज' 2026 में टीम की उपलब्धियां प्रोपल्शन, रॉकेट्री और सैटेलाइट इंजीनियरिंग में उनकी क्षमताओं को उजागर करती हैं। इसमें विभिन्न विषयों के बीच सहयोग और फैकल्टी के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने इस  महत्वाकांक्षी तकनीकी परियोजनाओं पर काम करने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के ना केवल अवसर प्रदान किये अपितु निरंतर दूरदर्शिता को अपना आधारभूत समर्थन भी दिया है। 'रेस2स्पेस' और 'लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज' 2026 में “टीम अग्निपक्षा” की लगातार उपलब्धियां, अनुभवात्मक शिक्षा , तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के प्रति वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। यह  यूनिवर्सिटी छात्रों को प्रतिस्पर्धी माहौल में जटिल इंजीनियरिंग प्रणालियों को डिजाइन करने, बनाने और उनका परीक्षण करने के अवसर प्रदान करती है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़