WEF-2026: दावोस में एमपी-अमारा राजा बैठक, ऊर्जा भंडारण पर मंथन

भोपाल | खबर डिजिटल | सोमवार, 19 जनवरी 2026; वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम (WEF)-2026 के अवसर पर दावोस में मध्यप्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण संवाद हुआ। प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने अमारा राजा समूह के सह-संस्थापक, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर जय गल्ला के साथ ऊर्जा भंडारण और उन्नत बैटरी तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।

WEF 2026 Davos बैठक में मध्यप्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण, भविष्य की बिजली मांग और सतत ऊर्जा समाधान विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। अमारा राजा समूह ने प्रदेश में चल रही ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं और नीतिगत पहलुओं में विशेष रुचि दिखाई।

CM Mohan Yadav Davos Visit: CM मोहन यादव का HCL Tech से संवाद, निवेश पर की चर्चा - Khabar Digital

अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि उत्तरी मध्यप्रदेश के मुरैना क्षेत्र में संचालित बैटरी स्टोरेज परियोजना के माध्यम से वर्तमान में पीक आवर्स के दौरान बिजली आपूर्ति को संतुलित किया जा रहा है। यह परियोजना शाम और तड़के सुबह के समय बिजली उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 24×7 नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने की दीर्घकालिक योजना पर कार्य कर रही है, जिसके तहत भविष्य की सभी सौर और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बैटरी स्टोरेज घटकों के साथ विकसित किया जाएगा। यह पहल प्रदेश की प्रगतिशील नवीकरणीय ऊर्जा नीति का हिस्सा है।

https://twitter.com/khabardigital/status/2013251790083645836?s=20

बैठक में ऊर्जा भंडारण तकनीकों में विविधता लाने पर भी सहमति बनी। प्रदेश में पंप स्टोरेज नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है और निजी निवेशकों के साथ संवाद किया जा रहा है। साथ ही हाइड्रो-सोलर और थर्मल-सोलर हाइब्रिड मॉडल जैसे विकल्पों की तकनीकी और आर्थिक संभावनाओं का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

आगे की कार्ययोजना

दोनों पक्षों ने विस्तृत तकनीकी आंकड़ों के आदान-प्रदान, विभिन्न ऊर्जा भंडारण विकल्पों के अध्ययन और मध्यप्रदेश की स्वच्छ ऊर्जा रोडमैप के अनुरूप संभावित सहयोग पर निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। यह बैठक राज्य में भविष्य के लिए तैयार, टिकाऊ और भरोसेमंद ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़