धार में PM Modi का स्वागत: CM मोहन यादव ने 9 करोड़ जनता की ओर दी शुभकामनाएं और कही ये बात..

धार में PM Modi का स्वागत: CM मोहन यादव ने 9 करोड़ जनता की ओर दी शुभकामनाएं और कही ये बात..

धार/खबर डिजिटल/ 17 सितंबर/ Chief Minister Dr. Mohan Yadav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैंसोला (धार) में पीएम मित्रा पार्क के भूमि पूजन एवं स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी का सौभाग्य है। विश्व को भारत के साहस, सामर्थ्य और स्वाभिमान से परिचित कराने वाले आधुनिक भारत के शिल्पकार, ग्लोबल लीडर यशस्वी प्रधानमंत्री Prime Minister Narendra Modi जी पधारे हैं, जोरदार अभिनंदन करें।

हम सब का सौभाग्य है, मंच पर विराजमान माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल साहब, हमारे मंत्रिमंडल के सभी माननीय सदस्य गण, इस अवसर पर सभी माननीय अतिथि गण और और इस पूरे मालवांचल और निमाड़ से पधारे हुए हजारों किसान भाई बहनों का दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

मोहन यादव ने 9 करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी को दी बधाई

राजा भोज के संस्कारों से समृद्ध ऐतिहासिक धार झाबुआ का अंचल आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आगमन से हर्षित हो उठा है। प्रधानमंत्री जी आज अपना जन्म दिवस हमारे आदिवासी अंचल में मना रहे हैं। हम सब के लिए आपका वंदन, अभिनंदन है। आपके आने से यह पूरा क्षेत्र धन्य हो गया। मैं मध्यप्रदेश की 9 करोड़ जनता की ओर से आपको जन्मदिवस की कोटिश: शुभकामना और बधाई देता हूं। आप दीर्घायु हो, निरोग रहे। आपकी यश और कीर्ति बढ़ती रहे।

प्रधानमंत्री जी बीते 11 वर्षों में आपके नेतृत्व में भारत ने वो ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की जो कभी कल्पना मात्र लगती थी। जिस भारत की प्रगति को दुनिया असंभव मानती थी, आपके नेतृत्व में उसको "मोदी है तो मुमकिन है" करके दिखाया है। यह हम सब का का सौभाग्य है।

धार में पीएम मित्रा पार्क से निमाड़ और मालवा का होगा विकास

Chief Minister Dr. Mohan Yadav ने कहा, देश की बुनियादी सुविधाओं से लेकर बड़ी से बड़ी दुविधाओं को आपके द्वारा निकाले गए हल से, आपके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व ने भारत की काया पलट दी। ये अलग प्रकार का दृश्य दुनिया देख रही है। आज विश्वकर्मा जयंती का अवसर है। माननीय प्रधानमंत्री जी के माध्यम से हमारा निमाड़ और मालवा का अंचल पीएम मित्रा पार्क के माध्यम से बहुत आगे जाएगा। आपने हमारे किसानों की ट्रेडिशनल फसल कपास को प्रोत्साहन देते हुए हमारे कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से निर्यात कर विश्व के मार्केट खोलने की मध्यप्रदेश अद्वितीय जगह बन रहा है।

मोहन यादव ऑपरेशन सिंदूर से मोदी के पराक्रम को बताया

आपके नेतृत्व में भारत ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या आतंकवाद पर आपने जीरो टॉलरेंस से विश्व को बदलते दौर में नए भारत का परिचय कराया है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सख्त कार्रवाई करते हुए। यह केवल आपके ही कुशल मार्गदर्शन हो सकती थी। बहनों के सिंदूर की रक्षा के लिए सेना के साहस से जो पराक्रम दुनिया ने देखा है। दुनिया आश्चर्य से डूबी हुई है।

मोहन यादव ने हाथ जोड़कर किया प्रणाम

अयोध्या में भव्य रामलला का मंदिर हम सब ने विराजित होते देखा है। जम्मू कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा ब्रिज बनते हुए देश ने देखा है। आजादी के 78 साल बाद मिजोरम में ट्रेन पहुंचती है। यूपीआई से पूरी दुनिया हैरान रह जाती है। गरीब के जीवन में सुख सुविधा और सम्मान लौटता है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आपने अपना जन्मदिन मनाने के लिए आदिवासी गरीब अंचल के साथ जो समय निकाल कर आए हैं। हम दोनों हाथ जोड़कर आपको प्रणाम करते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़