MP Nigam Mandal: क्यों अटकी निगम मंडलों की सूची, सामने आई सबसे बड़ी वजह

MP Nigam Mandal: मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठनात्मक नियुक्तियों को रफ्तार दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ सत्ता के गलियारों में निगम-मंडल की नियुक्तियों को लेकर सन्नाटा पसरा है। बीते शनिवार की शाम चार प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा ने यह तो साफ कर दिया कि संगठन सक्रिय है, लेकिन सरकार के स्तर पर चल रही अंतर्कलह अब खुलकर सामने आने लगी है।

ढाई साल का कार्यकाल, पर नियुक्तियां शून्य

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार को सत्ता में आए ढाई साल बीतने को हैं। गौरतलब है कि निगम-मंडलों का कार्यकाल महज तीन साल का होता है। 2027 से चुनावी साल शुरू हो जाएगा, लेकिन भाजपा अब तक अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इन बोर्डों में एडजस्ट करने में नाकाम रही है। संघ, संगठन और सरकार के बीच कई दौर की समन्वय बैठकें हुईं, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

सीएम और मंत्रियों के बीच 'खींचतान' बनी रोड़ा!

सूत्रों की मानें तो नियुक्तियों में देरी की सबसे बड़ी वजह मुख्यमंत्री और कुछ कद्दावर मंत्रियों के बीच चल रही खींचतान मानी जा रही है। नियुक्तियों के लिए मंत्रियों को अंचलवार को-आर्डिनेटर बनाया गया था ताकि वे अपने क्षेत्रों से मजबूत नाम दे सकें। मंत्रियों ने सूचियां सौंपीं, लेकिन चर्चा है कि सीएम मोहन यादव ने अधिकांश नामों को सिरे से खारिज कर दिया है। यह टकराव इस कदर बढ़ गया है कि अब विरोधियों को भी सरकार के अंदर जल रही अंतर्कलह साफ दिखाई दे रही है, जबकि शीर्ष नेतृत्व इस पर फिलहाल मौन है।

कार्यकर्ताओं को उलझाने की कवायद!

सत्ता के इस विवाद की आंच जमीनी कार्यकर्ताओं तक न पहुंचे, इसके लिए प्रदेश संगठन अब फायरफाइटर की भूमिका निभा रहा है। कार्यकर्ताओं के असंतोष को दबाने और उन्हें व्यस्त रखने के लिए संगठन लगातार नए-नए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि सरकार के अंदर की यह आग जल्द नहीं बुझी, तो 2027 की चुनावी डगर भाजपा के लिए बेहद मुश्किल हो सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़