Why Salt Spilling Is Unlucky: नमक जमीन पर गिरना क्यों माना जाता है अपशकुन? जानें क्या है असली वजह

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

घर में नमक गिरते ही बड़े-बुजुर्ग क्यों कहते हैं कि यह अपशकुन है? इसके पीछे सिर्फ धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि पुराने समय से जुड़ी एक दिलचस्प वजह भी बताई जाती है. जानें नमक गिरने से जुड़ी इस सदियों पुरानी धारणा की पूरी कहानी.
Why Salt Spilling Is Unlucky: नमक जमीन पर गिरना क्यों माना जाता है अपशकुन? जानें क्या है असली वजह

भारतीय घरों में रोजमर्रा की कई चीजों को लेकर ऐसी मान्यताएं सुनने को मिलती हैं, जिन्हें हम बचपन से देखते और मानते आए हैं. रसोई में इस्तेमाल होने वाला नमक भी इन्हीं चीजों में शामिल है. घर के बड़े अक्सर कहते हैं कि नमक जमीन पर नहीं गिरना चाहिए, क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता. लेकिन आखिर नमक के गिरने को लेकर ऐसी मान्यता बनी कैसे और इसके पीछे क्या वजह है.

वास्तु से जुड़ी मान्यताओं और लोक परंपराओं में नमक को सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं माना गया है. इसे शुद्धता और सकारात्मकता से भी जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से नमक का बेवजह गिरना कई जगहों पर नकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जाता है.

पुराने समय में नमक था बेहद कीमती

नमक को लेकर बनी इस धारणा की एक वजह इतिहास में भी मिलती है. पुराने दौर में नमक तैयार करना आसान काम नहीं था. इसे बनाने के साथ-साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना भी काफी मेहनत और खर्च वाला काम हुआ करता था.

उस समय नमक आज की तरह आसानी से उपलब्ध नहीं होता था. इसकी कीमत भी काफी अधिक मानी जाती थी. ऐसे में नमक की थोड़ी मात्रा भी बर्बाद होना नुकसान के तौर पर देखा जाता था. लोगों को नमक संभालकर इस्तेमाल करने की आदत डाली गई और धीरे-धीरे इससे जुड़ी सावधानियां सामाजिक परंपरा का हिस्सा बनती चली गईं.

फर्श पर नमक गिरने से सफाई भी होती है मुश्किल

नमक जमीन पर गिरने से जुड़ी एक व्यावहारिक वजह भी है. अगर नमक फर्श पर गिरकर कुछ समय तक पड़ा रहे तो वातावरण में मौजूद नमी को सोख लेता है. इसके कारण नमक फर्श पर चिपक सकता है और उसे साफ करना आसान नहीं रहता.

यही वजह है कि घरों में नमक को गिरने से बचाने की सलाह दी जाती रही होगी. समय के साथ इस सामान्य सावधानी को धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं से भी जोड़ दिया गया.

मान्यता और व्यवहारिक कारण दोनों जुड़े

आज नमक बेहद आसानी से उपलब्ध है, लेकिन इससे जुड़ी पुरानी धारणाएं अभी भी भारतीय परिवारों में सुनने को मिलती हैं. कुछ लोग इसे वास्तु और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ते हैं, जबकि इसके पीछे नमक की पुरानी कीमत और इसे संभालकर रखने की व्यावहारिक जरूरत भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकती है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़