कटनी: लाड़ली बहना योजना को लेकर महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन... तीन हजार रुपये राशि देने की मांग

कटनी/खबर डिजिटल/ प्रदेश में महिलाओं को प्रत्येक माह 3000 रुपये की आर्थिक सहायता देने के वादे के साथ शुरू की गई लाड़ली बहना योजना को लेकर भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस ने कटनी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर महिला कांग्रेस नेत्री सौम्या रांधेलिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मध्य पुरानी कचहरी चौक पर तख्तियां लेकर नारेबाजी की और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

सौम्या रांधेलिया ने लगाया आरोप
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सौम्या रांधेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से प्रत्येक माह 3000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी महिलाओं को मात्र 1500 रुपये ही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

https://twitter.com/i/status/2013220356014956765

'5 लाख महिलाओं को सूची से हटाया'
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार लगभग पांच लाख महिलाओं के नाम पात्रता सूची से हटा दिए गए हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। महिला कांग्रेस की मांग है कि लाड़ली बहना योजना के नवीन पंजीयन के लिए विधिवत पोर्टल तुरंत शुरू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं योजना का लाभ ले सकें। साथ ही फरवरी माह से ही राशि को बढ़ाकर पूर्व घोषणा अनुसार 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाए और योजना से हटाए गए सभी नामों को पुनः जोड़ा जाए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dewas-dirty-water-supply-issue/

मांगों पर कार्रवाई हो - कांग्रेस
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोसूफ बिट्टू, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा, पूर्व महिला ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन सहित अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए महिला कांग्रेस की मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में ये भी रहे मौजूद
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन, कमल पांडेय, विवेक पांडेय, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, महिला पार्षद पैरवी बिट्टू अहमद, अर्चना विनीत जयसवाल, फाहिमा अफताब अहमद, नीतू कपिल रजक, राहुल पटेरिया, अजय जसवानी, प्रशांत जयसवाल, विनीत जयसवाल, राजेश जाटव, आटीसेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने जल्द ही महिलाओं के हित में ठोस कदम नहीं उठाए, तो प्रदेशभर में उग्र और निरंतर आंदोलन किए जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=f3EH2B6ynK8
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़