स्वसहायता समूह से बदली जिंदगी, पहले 500 कमाती थी, अब 15 हजार कमा रही आरती

women success story mp: डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड के गांव पड़रिया डोंगरी की आरती बर्मन ने मेहनत और हौसले से अपनी जिंदगी बदल दी। जो महिला पहले महीने में 500 से 1000 रुपये की सिलाई करके मुश्किल से घर चलाती थी, आज वह हर महीने 12 से 15 हजार रुपये कमा रही हैं। साथ ही गांव की कई लड़कियों को रोजगार का रास्ता भी दिखा रही हैं।

पहले आरती दीदी घर पर ही थोड़ी-बहुत सिलाई करती थीं। आमदनी इतनी कम थी कि परिवार का खर्च चलाना मुश्किल था। उनका सपना था कि सिलाई का काम बढ़ाकर बड़ी दुकान खोलें, पर पैसे की कमी आड़े आ रही थी। इसी बीच गांव में चल रहे रेवा आजीविका स्वसहायता समूह के बारे में उन्हें पता चला। समूह से जुड़ने पर महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए कर्ज मिलता है। आरती दीदी ने देर नहीं की और समूह की सदस्य बन गईं।

समूह से जुड़ने के बाद आरती दीदी को सीसीएल यानी कैश क्रेडिट लोन मिला। इस पैसे से उन्होंने एक सिलाई मशीन खरीदी और घर में ही सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू कर दिया। उन्होंने गांव की उन लड़कियों को सिलाई सिखाना शुरू किया जो बेरोजगार थीं और दूर-दराज से आती थीं। आज उनकी कई छात्राएं खुद सिलाई करके कमा रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हैं।

धीरे-धीरे काम बढ़ा तो आरती दीदी ने 5 सिलाई मशीनें और खरीद लीं। आमदनी बढ़ने पर उन्होंने घर के पास ही एक छोटी मनीहारी की दुकान भी खोल ली। इस दुकान में रोजमर्रा के सामान बेचकर उन्हें अलग से कमाई होने लगी।

आज उनकी कुल मासिक आय 12 हजार से 15 हजार रुपये तक पहुंच गई है। बेहतर कमाई से उन्होंने अपना पक्का मकान भी बनवा लिया है। परिवार की आर्थिक हालत अब पूरी तरह मजबूत हो चुकी है।

आरती बर्मन की कहानी बताती है कि अगर महिलाओं को सही जानकारी, थोड़ी आर्थिक मदद और मौका मिले, तो वे खुद भी आगे बढ़ सकती हैं और दूसरों को भी रास्ता दिखा सकती हैं। आज पड़रिया डोंगरी की महिलाएं आरती दीदी को देखकर स्वसहायता समूह से जुड़ रही हैं और अपने सपने पूरे करने में लगी हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि रेवा आजीविका मिशन के तहत हजारों महिलाओं को इसी तरह आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आरती दीदी जैसी महिलाएं ही ग्रामीण भारत की असली ताकत हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़