कटनी*-(सौरभ श्रीवास्तव) सूत्रों के अनुसार बहोरीबंद क्षेत्र के मवई और देवरी में खुलेआम शराब बिक्री की जा रही है। बताया जा रहा है कि नियमों को ताक पर रखकर शराब की पैकारी धड़ल्ले से हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर ही सामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आमजन और खासकर महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गांव में यह चर्चा है कि शराब का यह कारोबार किसी के संरक्षण में फलफूल रहा है, तभी पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
बड़ी खबर – बहोरीबंद क्षेत्र के मवई देवरी मे खुलेआम शराबखोरी किसका है संरक्षण……
सम्बंधित ख़बरें


