कटनी-(सौरभ श्रीवास्तव)सूत्रों के अनुसार शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि अब अपराध की घटनाओं को अंजाम देने में नाबालिग भी पीछे नहीं हैं। चोरी, लूटपाट, चाकूबाजी जैसी घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं।शहरवासी लगातार सवाल उठा रहे हैं कि क्या अपराधियों में अब पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा? चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि अपराधियों को पुलिस का खुला संरक्षण मिला हुआ है, इसी कारण निडर होकर अपराधियों का गिरोह वारदातों को अंजाम दे रहा है। *जनता का आरोप** थानों में पदस्थ थाना प्रभारी एवं स्टाफ जो काफी समय से थानों में पदस्थ है क्षेत्र में अपनी जबरदस्त बना बैठे हैं अपराधियों से साथ गांठ बना बैठे हैं जिससे अपराधियों को संरक्षण प्राप्त हो रहा है और अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे और पुलिस का खौफ पूरी तरह से मिटता जा रहा है थाने जो कभी न्याय का मंदिर माने जाते थे अब सेटलमेंट का अड्डा बनते जा रहे है बीते दिनों शहर में नाबालिकों द्वारा की गयी चाकूबाजी की गंभीर बारदात इसका साक्ष्य प्रमाण हैलोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन बढ़ती घटनाओं पर किस तरह की ठोस कार्रवाई करता है। सूत्रों के अनुसार जानकारी यह भी है की बिना बर्दी के पुलिस वाले कराते है सेटलमेंट जो थाना प्रभारी के होते हैं खास
शहर में लगातार बढ़ रहा अपराध, नाबालिग दे रहे वारदातों को अंजाम अब भी यही स्थिति रही तो कटनी बन जाएगा अपराधगस्त शहर
सम्बंधित ख़बरें


