P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedओमेरा ठेका कंपनी के कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्ट मीटर...

ओमेरा ठेका कंपनी के कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपने का आरोप

कटनी: सूत्रों के अनुसार बिजली वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर बदलने का ठेका जबलपुर की ओमेरा कंपनी को दिया गया है। लेकिन अब यह प्रक्रिया विवादों में घिरती नजर आ रही है।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि ओमेरा कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं पर मीटर बदलवाने का दबाव बना रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने मीटर बदलने से इंकार किया, तो कर्मचारियों ने उन्हें धमकाया कि यदि मीटर नहीं बदला गया तो बिजली विभाग की ओर से मनमाने बिल भेजे जाएंगे। उपभोक्ताओं का आरोप है –”जो लोग मीटर बदलवाने से मना कर रहे हैं, उन्हें कहा जा रहा है कि अगले 3 से 4 महीने में ₹15,000 से ₹20,000 तक का बिल भेजा जाएगा। तब समझ में आ जाएगा।”इस तरह की धमकियों और मानसिक दबाव से आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ता यह सवाल उठा रहे हैं कि स्मार्ट मीटर को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी या सहमति क्यों नहीं ली जा रही? उपभोक्ताओं की मांग है कि:मीटर बदलने से पहले स्पष्ट जानकारी दी जाए।लिखित सहमति के बिना किसी उपभोक्ता पर दबाव न बनाया जाए।धमकी देने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। अब देखना यह होगा कि बिजली वितरण कंपनी और प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर क्या कार्रवाई करता है और आम उपभोक्ताओं को राहत कब मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट