कटनी/सौरभ श्रीवास्तव शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 06 अगस्त 2025 को यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों – झण्डा बाजार, सराफा बाजार, गोल बाजार, खोबा मंडी और सुभाष चौक में अभियान चलाकर सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की।इसके अतिरिक्त सड़क किनारे लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे वाहनों और चालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई।प्रशासन ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को व्यवस्थित रखने में सहयोग करें। यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें ताकि सभी को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।प्रशासन का स्पष्ट संदेश है – “स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम यातायात सभी की जिम्मेदारी है।”
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें


