कटनी– (सौरभ श्रीवास्तव )शासन के निर्देशानुसार दिनांक 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस,एवं 16 अगस्त शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर समस्त मांसाहारी पदार्थ मुर्गी,मछली आदि के क्रय विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उक्त दो दिवस मांसाहार प्रतिबंध किए जाने हेतु आदेश जारी करते हुए समस्त दुकानदारों को सूचित किया है कि दिनांक 15 एवं 16 अगस्त 2025 को मांसाहारी पदार्थ का क्रय विक्रय बंद रहेगा,साथ ही उक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
सम्बंधित ख़बरें


