मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज 14 अगस्त को जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:20 बजे बोट क्लब
में ‘ नौका तिरंगा यात्रा’ में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में “टेक्सटाइल इंडस्ट्री राउंडटेबल ग्लोबल सोर्सिंग लीडर्स” बैठक लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे कोलार के मदर टेरेसा स्कूल में कर्मशील तिरंगा यात्रा और दोपहर 12 बजे शौर्य स्मारक – तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे पीएचक्यू — डायल 112/100 नई सेवा का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1:40 बजे वीसी द्वारा ग्वालियर में आयोजित बलराम जयंती महोत्सव एवं किसान दिवस समारोह में संबोधन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 2:05 बजे भोपाल से मंडला रवाना होंगे। यहां दोपहर 3 बजे मंडला में बलराम जयंती महोत्सव, किसान सम्मान निधि वितरण एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 6 बजे भोपाल आगमन होगा


