कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुभाष चौक कटनी में कांग्रेस पार्टी के सदस्य और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर तिरंगा ध्वज फहराया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना को प्रकट किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
सुभाष चौक कटनी में कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस
सम्बंधित ख़बरें


