कटनी।(सौरभ) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में शहर को सुव्यवस्थित करने एवं आमजन को सुलभ, सुगम व सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस और नगर निगम अतिक्रमण टीम द्वारा संयुक्त अभियान लगातार जारी है।इसी क्रम में आज दिनांक 19.08.2025 को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से विलैया तलैया सब्जी मंडी तक सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। वहीं दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।अभियान के दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अनावश्यक अतिक्रमण न करें। यदि भविष्य में पुनः इस प्रकार का अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
नगर निगम और यातायात पुलिस की कार्यवाही यातायात सुगम बनाने सड़क से हटाए गए अतिक्रमण
सम्बंधित ख़बरें


