12th Maths Paper Leaked : कक्षा 12वीं के पेपर लीक, रद्द हो सकती है पूरी परीक्षाएं!

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी 12 की परीक्षाएं जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र बोर्ड का पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक आरोपी और तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार साइंस स्ट्रीम के 12वीं के पेपर लीक हुए है। पुलिस ने मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। माना जा रहा है कि पेपर ​लीक होने के चलते 12वीं की परीक्षाएं रद्द की जा सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोन में मिला गणित का पेपर 

खबरों के अनुसार शिक्षकों को एक छात्र के मोबाइल से गणित के पेपर का कुछ हिस्सा मिला है। पेपर मिलने के बाद शिक्षकों ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। परीक्षा के दौरान टीचर को एक छात्र पर शक था जिसके बाद छात्र की तलाशी ली गई तो छात्र के मोबाइल से गणित के पेपर की तस्वीरे मिली। 

मामले में मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस ने तीन छात्रों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि छात्र के पास से 10 बजकर 17 मिनट पर पेपर का कुछ हिस्सा आया हुआ था। मामले की जाँच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। आपकों बता दें कि मध्यप्रदेश में भी 12वीं के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरे आई थी। हालांकि शिक्षा विभाग ने इसे एक मात्र अफवाह बताया है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment