P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : देवास गेट बस स्टैंड पर दो मासूम बच्चे लावारिस...

Ujjain News : देवास गेट बस स्टैंड पर दो मासूम बच्चे लावारिस मिले, मां लापता

पुलिस ने CWC को दी जानकारी

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ देवास गेट बस स्टैंड क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर अचानक कहीं चली गई। दोनों बच्चों की उम्र लगभग 3 और 4 साल बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को संरक्षण में लिया। दोनों मासूम डरे हुए और रोते हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने शांत करवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

लोगों ने दी पुलिस को सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कुछ देर तक बच्चों के साथ बस स्टैंड पर बैठी हुई दिखाई दी, जिसके बाद वह अचानक वहां से चली गई और लौटकर नहीं आई। आसपास मौजूद लोगों ने जब देखा कि बच्चे अकेले हैं और काफी देर तक कोई लेने नहीं आया, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने CWC को दी जानकारी
पुलिस ने मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को दे दी है, जिसके निर्देश पर बच्चों को अस्थायी संरक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अब बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि महिला की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

मामले की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि CCTV रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद ही पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी, साथ ही इस बात की भी जांच की जाएगी कि यह घटना मजबूरी थी या किसी योजना के तहत बच्चों को छोड़ने का मामला है। फिलहाल दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट