Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test:- मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जानकारी प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश में टीईटी 2026 का आयोजन आने वाले महीने दिसंबर में किया जाएगा। दिसंबर में 20 तारीख को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से तय किया गया है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है जो कि जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।
ऑफलाइन माध्यम से होगी परीक्षा
खबर के मुताबिक मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है जो की ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। हर साल जहां परीक्षा ऑनलाइन हुआ करती थी, वहां अब इस साल परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी। इससे पहले परीक्षा हर साल दो परीक्षा के आदेश दिए जाते थे लेकिन इस बार एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की योग्यता की जांच की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश जारी
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके बाद अब यह परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है इतना ही नहीं इस परीक्षा को सुबह के समय में आयोजित किया गया है। मध्यप्रदेश में हो रही इस परीक्षा से जुड़े सभी विस्तृत निर्देश मंडल अलग से जारी करेगा ऐसी खबर सामने आई है।








