क्रिकेट•

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक

ओमान/खबर डिजिटल/ अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 3 विकेट से शिकस्त दी। भारतीय टीम से मिले 209 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर रहे, जिन्होंने दबाव के बीच शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रन बनाए। हमजा जहूर ने अपनी पारी के दौरान पाकिस्तानी टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। एक समय पाकिस्तान के विकेट लगातार गिर रहे थे, लेकिन हमजा ने हसनैन अब्बास डार के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 107 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हसनैन ने 38 रन का योगदान दिया, जबकि हमजा अंत तक क्रीज पर टिके रहे।

आखिरी ओवर में चौका लगाकर दिलाई जीत
पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी कुछ रनों की जरूरत थी। काव्य पटेल के 49वें ओवर की पहली गेंद पर हमजा जहूर ने चौका जड़कर मुकाबला पाकिस्तान के नाम कर दिया। जीत मिलते ही हमजा ने अपना हेलमेट उतारा और पाकिस्तानी समर्थकों की तरफ दौड़ते हुए जश्न मनाया। भारतीय गेंदबाज मनल चौहान ने इस मुकाबले में 3 विकेट हासिल किए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

अर्जुन राजपूत का शतक भी भारत को नहीं दिला सका जीत
इससे पहले टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत से लेकर मध्यक्रम तक बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। हालांकि अर्जुन राजपूत ने एक छोर संभालकर शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 107 रन बनाए और भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अर्जुन की पारी के बावजूद भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अली रजा, निकाब शफीक और रिजवानुल्लाह ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तीनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

अंत में पाकिस्तान को मिला फतह
भारतीय टीम के 208 रन के जवाब में पाकिस्तान ने हमजा जहूर की शतकीय पारी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह अर्जुन राजपूत का शतक बेकार गया और अंडर-19 एशिया कप के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत पर 3 विकेट से जीत दर्ज की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण