अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत के स्थापना दिवस पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत के स्थापना दिवस पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत का पांचवां स्थापना दिवस रविवार को इंडियन कॉफी हाउस, कटनी में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत, जिला कटनी इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नानक देवानी के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकुमार वलेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय संरक्षक कैलाश नारायण गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी करण शाक्य ‘कक्काजी’, टैक्स बार लॉ एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता हरीशचंद नारंग, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश निगम, वरिष्ठ अधिवक्ता ललित तिवारी, अधिवक्ता अशोक तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतु परौहा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार बक्शी सहित अनेक गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मीना सिंह बघेल ने किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष नानक देवानी, मांडवी पांडेय, शिखा पांडेय, वीणा नामदेव, पूनम रैदास एवं समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सहित अन्य मातृशक्तियों द्वारा रोली-तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।इस अवसर पर अधिवक्ताओं के हित, कल्याण, सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर संगठन की भूमिका पर चर्चा की गई। विशेष रूप से महिला अधिवक्ताओं एवं मातृशक्ति के सम्मान और सुरक्षा को संगठन की प्राथमिकता बताया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं तथा मातृशक्तियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को उनके मानवता एवं जनहित के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए मंचासीन अतिथियों द्वारा स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री लता खरे, अधिवक्ता वंदना झामनानी, अधिवक्ता मनु साहू, अधिवक्ता अरुण जैसवानी, अधिवक्ता उमाकांत पटेल, अधिवक्ता निगार सुल्ताना, मुस्कान चीजवानी, वंदना गैलानी सहित अनेक अधिवक्ताओं एवं मातृशक्तियों का विशेष सहयोग रहा।अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

31 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट