दिवाली से पहले किसानों को मिला बड़ा तोहफा, CM मोहन यादव ने फसल क्षति का 653 करोड़ रुपये किया वितरित

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

दिवाली से पहले किसानों को मिला बड़ा तोहफा, CM मोहन यादव ने फसल क्षति का 653 करोड़ रुपये किया वितरित

भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के CM Mohan Yadav ने 3 अक्टूबर को लाखों किसानों को करोड़ों रुपये की राहत राशि दी। यह पहली बार था जब पीला मोजेक की वजह से खराब हुई फसलों के लिए भी राज्य सरकार ने राहत राशि प्रदान की। इस मौके पर CM Mohan Yadav ने कई जिलों के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

इस चर्चा के दौरान किसानों ने आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ प्रदेश भी प्रगति कर रहा है। हर संकट में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की वजह से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था चलती है।

गौरतलब है कि, सीएम डॉ. यादव ने एक क्लिक से 8 लाख 84 हजार 772 किसानों के खातों में 653.34 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान किसानों को अतिवृष्टि-बाढ़ से फसल क्षति के लिए 331.22 करोड़ की राशि और कीट व्याधि-पीला मोजेक से फसल क्षति के लिए राहत 321.97 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। सरकार का कहना है कि क्षति की इस स्थिति में राहत राशि का वितरण जारी रहेगा। किसानों से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमने जो कहा है वो किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=JEs0aHot9Lg

CM Mohan Yadav ने किसानों से कहा कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। किसान मंडियों में जाकर भावांतर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। उसका पैसा भी उन्हें जल्दी मिलेगा। सरकार दुख के समय किसानों के साथ खड़ी है। सरकार किसानों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे सीमा पर जवान वैसे खेत में किसान। दोनों जान की बाजी लगाकर अपनी भूमिका अदा करते हैं। उनकी वजह से ही हमारी कृषि अर्थव्यवस्था चलती है। हम हर हाल में किसानों को भावांतर योजना का लाभ किसानों को देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है।

किसानों ने दिया धन्यवाद
इस दौरान मंदसौर के किसान ने सीएम डॉ. मोहन को बताया कि उनकी फसल पीला मोजेक की वजह से खराब हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए तत्काल राहत प्रदान की। इसके लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं। हमारी दीवाली में मदद हो जाएगी। इसी तरह रेखा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने दीपावली के समय किसानों की भरपूर मदद की है। इसके लिए सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। इसी तरह सभी जिलों के किसानों ने कहा कि सरकार ने दीपावली से पहले उनके उत्सव की तैयारी करवा दी।

दशहरा पर्व पर 41 फीट ऊंचे रावण का दहन, गरबा प्रतियोगिता और शस्त्र पूजन के साथ मना उत्सव - Khabar Digital

इतने जिलों में खराब हुईं फसलें
प्राकृतिक आपदा से विदिशा, सिवनी, बडवानी, मंदसौर, नीमच, रतलाम, दमोह, बुरहानपुर, मंडला, खंडवा और उज्जैन के 1854 गांवों के 3 लाख 90 हजार 275 किसानों की करीब 34 लाख 94 हजार 898 हेक्टेयर रकबे में फसल खराब हुई है। इसी तरह पीला मोजेक-कीट की वजह से शहडोल, खण्डवा, मंदसौर, रतलाम, दमोह और अलीराजपुर के 1700 गांवों में 4 लाख 94 हजार 605 किसानों की लगभग 3 लाख 3 हजार 366 हेक्टेयर रकबे की फसल क्षतिग्रस्त हुई है।

पहले इतनी राशि दे चुकी सरकार
बता दें, इससे पहले सरकार ने 6 सितंबर को 11 जिलों में हुई फसल क्षति के लिए 17 हजार 500 किसानों को 20.6 करोड़ की राहत राशि दी थी। इसी तरह अगस्त में भी किसानों को 30 करोड़ की राहत राशि दी गई थी। साल 2025-26 में सरकार 225.07 करोड़ की राहत राशि वितरित कर चुकी है।

अब तक इतनी हो चुकी बारिश
गौरतलब है कि प्रदेश में अभी तक 1148.1 मिली मीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 21% ज्यादा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गुना में 1668.1 मिमी, मंडला में 1589.7 मिमी, रायसेन में 1575.5 मिमी, नरसिंहपुर में 1446.5 मिमी और श्योपुर में 1441.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इन जिलों के अलावा बैतूल में 984.7 मिमी, सीहोर में 1055.4 मिमी, शाजापुर में 734.6 मिमी और उज्जैन में 857.3 मिमी बारिश हुई। यहां औसत बारिश से कम पानी गिरा।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1974008387600777354
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राकृतिक आपदा,कीट व्याधि और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के प्रभावित कृषकों को सिंगल क्लिक से राहत राशि का वितरण किया।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस