कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्राकृतिक एवं जैविक हाट-बाज़ार का किया शुभारंभ रागी व हरा धनिया खरीदकर किया ऑनलाइन भुगतान — हर मंगलवार लगेगा बाजार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्राकृतिक एवं जैविक हाट-बाज़ार का किया शुभारंभ रागी व हरा धनिया खरीदकर किया ऑनलाइन भुगतान — हर मंगलवार लगेगा बाजार

कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्राकृतिक एवं जैविक हाट-बाज़ार का किया शुभारंभ
रागी व हरा धनिया खरीदकर किया ऑनलाइन भुगतान — हर मंगलवार लगेगा बाजार
कटनी – 09 दिसंबर। जिला चिकित्सालय के सामने नगर निगम सब्जी मार्केट में मंगलवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्राकृतिक एवं जैविक हाट-बाज़ार का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर ने मानव जीवन विकास समिति के स्टॉल से रागी तथा प्रगतिशील किसान हरेन्द्रलाल सिंह से हरा धनिया खरीदा और ऑनलाइन भुगतान कर डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दिया।
शुभारंभ कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत शर्मा तथा उपसंचालक कृषि डॉ. रामनाथ पटेल उपस्थित रहे।
कलेक्टर तिवारी ने बताया कि जैविक व प्राकृतिक उत्पाद स्वाद, पौष्टिकता और गुणवत्ता के लिहाज से बेहतर होते हैं। किसानों को सीधे बाजार उपलब्ध कराने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में यह हाट-बाजार शुरू किया गया है। यह कटनीवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, जहां उन्हें शुद्ध, ताजी और घरेलू जैविक सब्जियां एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में जिले के प्राकृतिक व जैविक खेती करने वाले किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर जैविक धान, चावल, गेहूं, कोदो, कुटकी, चिया, मक्का, रागी, मसाले, विभिन्न सब्जियां, पत्तेदार सब्जियां तथा पारंपरिक जड़ी-बूटियां उपलब्ध रहीं।
झंडा बाजार निवासी सचिन अग्रवाल ने हाट-बाजार की इस पहल को जनस्वास्थ्य की दृष्टि से सराहनीय बताया।
यह हाट-बाजार प्रत्येक मंगलवार नगर निगम मार्केट में लगाया जाएगा। केवल वे किसान ही शामिल होंगे जो प्राकृतिक एवं जैविक विधि से ही उत्पादन करते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद अवकाश जायसवाल, परियोजना संचालक आत्मा अरुणा सेन, रजनी चौहान, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पूनम गर्ग तथा विभिन्न ग्रामों से आए प्रगतिशील जैविक किसान भी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

40 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 4 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट