शासकीय विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान में अनियमितताओं की जांच के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर नीतू माथुर ने ग्राम छोटी वेगलगांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से कठिन विषयों को भी आसानी से समझा जा सकता है।

मध्यप्रदेशShiv Sharan
शासकीय विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान में अनियमितताओं की जांच के दिए निर्देश

आलीराजपुर कुलदीप, खराड़ीया। मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने ग्राम छोटी वेगलगांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी ली।

कलेक्टर माथुर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास से कठिन विषयों पर भी अच्छी पकड़ बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों में आत्मविश्वास एवं टीमवर्क की भावना विकसित होती है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय प्राचार्य से अपार आईडी, गणवेश वितरण राशि, शौचालय, पेयजल एवं मध्यान्ह भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छता एवं नैतिक शिक्षा के प्रति भी जागरूक करें।

इसके पश्चात कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र लोड़नी एवं बिलझरी का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती माताओं एवं बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार, बच्चों के वजन तथा पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा गर्भवती माताओं एवं बच्चों को समय-समय पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान भयडी फलिया स्थित जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए।

उचित मूल्य दुकान बंद मिलने पर जांच के निर्देश

भ्रमण के दौरान बिलझरी स्थित उचित मूल्य दुकान बंद पाई गई। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि संबंधित खाद्यान्न विक्रेता द्वारा समय पर राशन का वितरण नहीं किया जाता है तथा हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है।

ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर माथुर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दुकान के स्टॉक की तत्काल जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने एवं राशि की वसूली करने के निर्देश भी दिए।

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर माथुर ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पोषण एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिले, इसके लिए प्रशासन निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

संबंधित खबरें

युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, मुख्यमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

about 4 hours ago

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

about 5 hours ago

MP Traffic Jam: 21 घंटे तक इंदौर-मुंबई हाईवे पर जाम, 1 KM तक लगी वाहनों की कतार; उठाने गई क्रेन भी पलटी

about 5 hours ago

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

about 6 hours ago

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर गिए थे...बस खाई में गिरने से MP के दो भाइयों की मौत, ऋषिकेश में अंतिम संस्कार

about 6 hours ago

हाईवे पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

about 7 hours ago

और पढ़ें

युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, मुख्यमंत्री ने  परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, मुख्यमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

MP Traffic Jam: 21 घंटे तक इंदौर-मुंबई हाईवे पर जाम, 1 KM तक लगी वाहनों की कतार; उठाने गई क्रेन भी पलटी
मध्यप्रदेश

MP Traffic Jam: 21 घंटे तक इंदौर-मुंबई हाईवे पर जाम, 1 KM तक लगी वाहनों की कतार; उठाने गई क्रेन भी पलटी

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62
मध्यप्रदेश

बोत्सवाना सरकार से उपहार में मिली ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में अब चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर गिए थे...बस खाई में गिरने से MP के दो भाइयों की मौत, ऋषिकेश में अंतिम संस्कार
मध्यप्रदेश

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर गिए थे...बस खाई में गिरने से MP के दो भाइयों की मौत, ऋषिकेश में अंतिम संस्कार

हाईवे पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त
मध्यप्रदेश

हाईवे पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

मध्यप्रदेश में अगले 72 घंटे अहम, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, नए DGP के नाम पर भी नजरें
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में अगले 72 घंटे अहम, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, नए DGP के नाम पर भी नजरें

IDA अध्यक्ष की दौड़ से दावेदारों को हटाने की रणनीति? नेताओं को मिल रही दूसरी जिम्मेदारियां, अब तीन नाम चर्चा में
मध्यप्रदेश

IDA अध्यक्ष की दौड़ से दावेदारों को हटाने की रणनीति? नेताओं को मिल रही दूसरी जिम्मेदारियां, अब तीन नाम चर्चा में

Breaking News: इंदौर के नेताओं की बल्ले-बल्ले, जैन-रघुवंशी-वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश

Breaking News: इंदौर के नेताओं की बल्ले-बल्ले, जैन-रघुवंशी-वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी