कलेक्टर श्री तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर "भारत पर्व" के आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्व नगर निगम ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर श्री तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर "भारत पर्व" के आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्व नगर निगम ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम

कलेक्टर श्री तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर "भारत पर्व" के आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्व
नगर निगम ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम
कटनी – प्रतिवर्ष की भांति आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम भवन कटनी में सायं 4 बजे से लोकतंत्र के लोक उत्सव "भारत पर्व" का आयोजन किया जाएगा।
"भारत पर्व" के आयोजन एवं स्थानीय व्यवस्थाओं हेतु कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे हैं।
जारी आदेश के अनुसार लोकतंत्र के लोक उत्सव "भारत पर्व" के सफल आयोजन व सम्पूर्ण व्यवस्थाओं हेतु नगर निगम उपायुक्‍त श्री शैलेष कुमार गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन पर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, लाइट, माइक, टेंट, बैठक व्यवस्था, स्वल्पाहार, पानी और अन्य सभी सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी होगी।
जबकि एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार कटनी शहर श्री आशीष अग्रवाल और राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक को जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/लोकतंत्र सेनानियों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण पत्र वितरण करने तथा मंचासीन अतिथियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है।
इसी प्रकार डाइट व्याख्याता श्री राजेंद्र असाटी, दिगम्बर हायर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन और आनंदम विभाग से श्री अनिल कांबले मंच संचालन करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा अपर कलेक्टर से अनुमोदित कराएंगे।
वहीं डिप्टी कलेक्टर ज्योति लिल्हारे, शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती चित्रा प्रभात, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री वनश्री कुर्वेती और शासकीय तिलक महाविद्यालय की प्राध्यापक श्रीमती माधुरी गर्ग को स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन कर अनुमोदन के बाद प्रस्तुति कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और तहसीलदार कटनी नगर श्री आशीष अग्रवाल को जिले के बाहर से आने वाले कलाकारों के लिए समन्वय, रुकने, भोजन और वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।
इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक कटनी एवं यातायात प्रभारी कटनी को कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था तथा आम जनता के लिए बस स्टैंड में पृथक पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और जिला श्रम अधिकारी श्री के.वी. मिश्रा स्मृति चिह्न/मोमेंटो की व्यवस्था और वितरण सुनिश्चित करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

38 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 4 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट