जीरो से 2 साल तक सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध, एडवाइजरी जारी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

जीरो से 2 साल तक सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध, एडवाइजरी जारी

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा में कोल्डड्रिफ कफ सिरप पीने से 20 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद आखिरकार प्रदेश सरकार हरकत में आई है। सरकार ने प्रदेशभर के सभी चिकित्सकों को बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। नई गाइडलाइन के अनुसार 0 से 2 वर्ष के बच्चों को किसी भी प्रकार का सिरप देने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, वहीं 3 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को सिरप केवल बाल रोग विशेषज्ञ की प्रत्यक्ष निगरानी में ही दिया जा सकेगा। रीवा के संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि शासन से प्राप्त एडवाइजरी का पीडियाट्रिक विभाग में तत्काल सरकुलेशन कर दिया गया है, और चिकित्सकों को दिशा- निर्देशों के सख्त पालन के निर्देश दिए गए हैं।

Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: करवा चौथ पर 4 राशियों की किस्मत चमकी, जानें आज का राशिफल - Khabar Digital

मुख्य बिन्दु -

20 बच्चों की मौत के बाद जागी प्रदेश सरकार।
कोल्डड्रिफ से 20 मासूमों की मौत के बाद शासन सख्त
जीरो से 2 साल तक सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध
3 से 5 वर्ष के बच्चों को सिरप केवल चिकित्सक की निगरानी में
शासन ने बाल रोग विशेषज्ञों को जारी की सख्त एडवाइजरी
रीवा मेडिकल कॉलेज में गाइडलाइन लागू

Gold Silver Price Today in MP: सोने के साथ चांदी की चमक बढ़ी, जानिए आज का भाव - Khabar Digital

भारतीय अधिकारियों ने दी जानकारी
भारतीय अधिकारियों से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूछा था कि क्या बच्चों की मौत से जुड़े कफ सिरप अन्य देशों में निर्यात किए गए थे। WHO ने कहा कि वह मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुईं बच्चों की मौतों की हालिया मीडिया रिपोर्टों पर नजर रख रहे हैं। इन मामलों में एक्यूट रीनल फेल्यर और एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम जैसे लक्षण दिखे ​हैं, जिनका संबंध ओरल सिरप के उपयोग से है।

मेडिकल स्टोर्स से मंगाई तीनों कफ सिरप
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को जानकारी दी है कि कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेशटीआर और रिलाइफ को मेडिकल स्टोर्स से वापस मंगा लिया गया है, और निर्माताओं को इनका उत्पादन रोकने का आदेश दिया गया है। इससे पहले CDSCO ने बुधवार को WHO को बताया था कि इनमें से किसी भी कफ सिरप का भारत से दूसरे देशों में निर्यात नहीं किया गया है।

कोल्ड्रिफ समेत समेत तीन कफ सिरप प्रतिबंधित, WHO को सरकार ने भेजा जवाब - Khabar Digital

प्रदेशों के ड्रग कंट्रोलर्स से किया आग्रह
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ड्रग कंट्रोलर्स से अपील की और कहा कि मध्य प्रदेश में कथित तौर पर दूषित कफ सिरप के कच्चे माल और तैयार दवाओं का बाजार में रिलीज से पहले परीक्षण सुनिश्चित करें। DCGI की एक एडवाइजरी में कहा गया कि हाल की जांच में कई दवाओं को मानक गुणवत्ता वाला नहीं पाया गया। परीक्षण में पाया गया कि इन दवाओं का प्रोडक्शन करने वाली कंपनियां रॉ मैटेरियल का निर्धारित मानकों के अनुपालन के लिए परीक्षण नहीं कर रही हैं।

https://youtu.be/0hnWLKveAOM?si=aEs1ZGUA1BS--YF9
शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!