ग्लोबल कैनवास बना डिंडौरी का पाटनगढ़, आदिवासी संस्कृति के रंगों से महक रहा है हर घर!

डिंडौरी जिले का एक छोटा सा गांव पाटनगढ़ आज देश और दुनिया के कला प्रेमियों के लिए अंजान नहीं रहा। कभी कच्चे मिट्टी के घरों की दीवारों और आंगन की लीपने-पुतने वाली जगहों तक सीमित रहने वाली गोंडी चित्रकला ने अपनी अद्भुत कला के बल पर जो सफर तय किया है, वह कला जगत में एक मिसाल बन चुका है।
ग्लोबल कैनवास बना डिंडौरी का पाटनगढ़, आदिवासी संस्कृति के रंगों से महक रहा है हर घर!

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव। डिंडौरी जिले का एक छोटा सा गांव पाटनगढ़ आज देश और दुनिया के कला प्रेमियों के लिए अंजान नहीं रहा. कभी कच्चे मिट्टी के घरों की दीवारों और आंगन की लीपने-पुतने वाली जगहों तक सीमित रहने वाली गोंडी चित्रकला ने अपनी अद्भुत कला के बल पर जो सफर तय किया है, वह कला जगत में एक मिसाल बन चुका है। आज इस गांव का हर घर आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के जीवंत रंगों से सजा हुआ है, जो हर आने वाले को अपनी ओर आकर्षित करता है।

​

1000592363

​पाटनगढ़ में गोंडी चित्रकला को जन-जन तक पहुंचाने और इसे एक नई पहचान देने में ग्राम निवासी कुमुदिनी श्याम (पति राजकुमार श्याम) का योगदान ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने वर्ष 1995 में इस कला साधना की शुरुआत की थी।

​शुरुआती दौर में जब संसाधन न के बराबर थे, तब उन्होंने अपने ही मिट्टी के कच्चे घर की दीवारों और आंगनों को ही अपना कैनवास बनाया। उन्होंने प्रकृति, पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों, पारंपरिक लोकमान्यताओं और आदिवासी जीवनशैली के सुंदर चित्रों को बनाना शुरू किया। उनकी यह मेहनत धीरे-धीरे रंग लाई और स्थानीय स्तर पर सराहे जाने के बाद पाटनगढ़ की यह लोककला गांव की सरहदों को पार कर वैश्विक मंच पर चर्चा का विषय बन गई।

1000592365

​पाटनगढ़ की सबसे बड़ी बात यह है कि यह कला किसी एक व्यक्ति या एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे गांव की सामूहिक सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।

​

आदिवासी समाज के प्रकृति के प्रति प्रेम, उनके रीति-रिवाजों और अटूट लोकविश्वासों की कहानी बयां करते हैं। यहां की महिलाएं और युवा पीढ़ी इस पारंपरिक धरोहर को सहेजने के साथ पूरी लगन से आगे बढ़ा रहे हैं। परिणामस्वरूप, पाटनगढ़ में कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम न रहकर यहां के रहवासियों की जीवनशैली का मुख्य हिस्सा बन गई है।

1000592359

​

​गोंडी चित्रकला को राष्ट्रीय गौरव दिलाने में पाटनगढ़ के कई दिग्गज कलाकारों की मुख्य हिस्सेदारी रही है। इसी माटी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार भज्जू सिंह श्याम और दुर्गाबाई व्याम ने अपनी विशिष्ट और बेजोड़ कलाकृतियों की बदौलत देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। उनकी कला की महत्ता को देखते हुए उन्हें देश के राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इन कलाकारों की उपलब्धियों ने न सिर्फ डिंडौरी जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि पाटनगढ़ को जनजातीय कला के एक प्रमुख राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है।

​आजीविका और स्वावलंबन का जरिया बनी गोंडी कला

​आज पाटनगढ़ की गोंडी चित्रकला केवल सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह यहां के स्थानीय कलाकारों के लिए सम्मानजनक आजीविका और आर्थिक स्वावलंबन का सशक्त माध्यम भी बन गई है।

​कुमुदिनी श्याम और अन्य वरिष्ठ कलाकारों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज की नई पीढ़ी इस पारंपरिक कला से जुड़कर रोजगार के नए अवसर भी तलाश रही है। पाटनगढ़ की यह सफलता यह साबित करती है कि यदि हुनर को अपनी मूल संस्कृति, मिट्टी और परंपराओं का साथ मिल जाए, तो सीमित संसाधनों के बावजूद देश-दुनिया में अपनी एक अनूठी पहचान बनाई जा सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़