Gold Price Today: सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा. घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. गुडरिटर्न्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 490 रुपये कम होकर 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 450 रुपये की कमी आई और यह 1,32,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.
वहीं, 18 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है. इसकी कीमत में 370 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद भाव 1,08,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. दूसरी तरफ चांदी की कीमत 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई थी. ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अलग-अलग कैरेट के ताजा भाव जान लेना जरूरी है.
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. 10 ग्राम के हिसाब से 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड की कीमतें इस प्रकार हैं.
चेन्नई
24 कैरेट: 1,44,110 रुपये
22 कैरेट: 1,32,100 रुपये
18 कैरेट: 1,08,100 रुपये
मुंबई
24 कैरेट: 1,44,110 रुपये
22 कैरेट: 1,32,100 रुपये
18 कैरेट: 1,08,080 रुपये
दिल्ली
24 कैरेट: 1,44,260 रुपये
22 कैरेट: 1,32,250 रुपये
18 कैरेट: 1,08,230 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट: 1,44,110 रुपये
22 कैरेट: 1,32,100 रुपये
18 कैरेट: 1,08,080 रुपये
बेंगलुरु
24 कैरेट: 1,44,110 रुपये
22 कैरेट: 1,32,100 रुपये
18 कैरेट: 1,08,080 रुपये
हैदराबाद
24 कैरेट: 1,44,110 रुपये
22 कैरेट: 1,32,100 रुपये
18 कैरेट: 1,08,080 रुपये
केरल
24 कैरेट: 1,44,110 रुपये
22 कैरेट: 1,32,100 रुपये
18 कैरेट: 1,08,080 रुपये
पुणे
24 कैरेट: 1,44,110 रुपये
22 कैरेट: 1,32,100 रुपये
18 कैरेट: 1,08,080 रुपये
वडोदरा और अहमदाबाद
24 कैरेट: 1,44,160 रुपये
22 कैरेट: 1,32,150 रुपये
18 कैरेट: 1,08,130 रुपये
जयपुर और लखनऊ
24 कैरेट: 1,44,260 रुपये
22 कैरेट: 1,32,250 रुपये
18 कैरेट: 1,08,230 रुपये
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी
विदेशी बाजारों में भी मंगलवार को सोने और चांदी की हाजिर कीमतों में कमजोरी देखने को मिली. गोल्ड स्पॉट का भाव 0.66 फीसदी यानी 27.41 डॉलर टूटकर 4,112.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, सिल्वर स्पॉट की कीमत 0.36 फीसदी यानी 0.19 डॉलर घटकर 53.22 डॉलर प्रति औंस रह गई.
एमसीएक्स पर शाम को होगी कारोबार की शुरुआत
घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह के सत्र में ट्रेडिंग नहीं हुई. गोवर्धन पूजा के कारण सुबह का कारोबार बंद रखा गया है. हालांकि, शाम के सत्र में सोने और चांदी की खरीद-बिक्री होगी.
इससे पहले सोमवार को एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोना 60 रुपये यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, 4 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 112 रुपये यानी 0.06 फीसदी टूटकर 1,87,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.









