कलेक्टर यादव के निर्देश पर जिले में विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार ’अभियान चलाकर बनाये जा रहे स्कूलों में आधार कार्ड

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर यादव के निर्देश पर जिले में विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार ’अभियान चलाकर बनाये जा रहे स्कूलों में आधार कार्ड

कटनी/सौरभ श्रीवास्तव- कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर विद्यार्थी के लिए आधार,अब विद्यालय के द्वार’अभियान चलाकर जिले के स्कूलों के विद्यार्थियों के आधार कार्ड तैयार करने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 789 विद्यार्थियों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है। कलेक्टर श्री यादव समय-सीमा बैठक में नियमित तौर पर आधार अपडेट कार्य की समीक्षा करते हैं।यह अभियान सतत् जारी है।कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर कटनी जिले के सरकारी स्कूलों में छात्रों की सुविधा के लिए आधार नामांकन और अपडेट शिविर लगाये जा रहे हैं ।

यह भी पढ़ें – नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते - Khabar Digital

इस अभियान का नाम है 'विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार’। इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के साथ समन्वय किया है। शासन के नियमों के अनुसार यह पहल मुख्य रूप से बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पर केंद्रित है। इसमें उनके आधार में उंगलियों के निशान, आईरिस स्कैन और एक तस्वीर अपडेट करना शामिल है। पहला अपडेट तब आवश्यक है जब बच्चा 5 वर्ष का हो जाए। पहला एमबीयू 5 से 7 वर्ष की आयु के बीच पूरा होने पर निःशुल्क रखा गया है। विद्यार्थी के उम्र 7 वर्ष की आयु से अधिक होने के बाद शुल्क लागू होगा। दूसरा एमबीयू तब आवश्यक है जब विद्यार्थी 15 वर्ष का हो जाएगा। तीसरा एमबीयू 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच पूरा होने पर निःशुल्क है, लेकिन 17 वर्ष की आयु के बाद शुल्क लागू होगा।

यह भी पढ़ें – 33 साल बाद भी अधर में लटकी कॉलोनी की जमीन, नियमों को ताक पर रखकर शासकीय जमीन की बंदरबांट का आरोप - Khabar Digital

इस संबंध में कलेक्टर यादव ने बताया कि, "विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में आधार शिविर, न केवल छात्रों को अपना अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाने में सुविधा प्रदान करेंगे, बल्कि यदि आवश्यक हो तो आधार में नाम सुधार आपार आईडी बनाने के लिए और मोबाइल नंबर अपडेट के लिए भी उन्हें सुविधा प्रदान करेंगे।उल्लेखनीय है कि, अपडेटेड बायोमेट्रिक्स वाला आधार कार्ड, स्कूल प्रवेश, प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजनाओं जैसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इसीलिए समयबद्ध तरीके से विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत आपार आईडी बनाने का भी लक्ष्य रख रही है। आपार आईडी विद्यार्थियों को उनके सभी शैक्षणिक क्रेडिट, जैसे स्कोर कार्ड, मार्कशीट, ग्रेड शीट, डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और सह-पाठ्यचर्या संबंधी उपलब्धियों को डिजिटल रूप से संग्रहित, प्रबंधित और एक्सेस करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें – लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद से 1500 खाते में डाले जाएंगे, बोले सीएम मोहन यादव – Khabar Digital

यह आईडी शिक्षा जगत में छात्र के लिए एक स्थायी डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करती है। आपार आईडी के लिए एक महत्वपूर्ण बात यह है कि स्कूलों द्वारा आपार आईडी बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले UDISE+ पोर्टल में दर्ज छात्र का नाम, आधार कार्ड में दर्ज नाम से मेल खाना चाहिए। *789 छात्रों का हुआ आधार अपडेट* जिला परियोजना समन्वयक प्रेमनारायण तिवारी ने बताया कि स्कूलों में लग रहे आधार अपडेट शिविर के माध्यम से अब तक जिले के 789 विद्यार्थियों का आधार अपडेट किया जा चुका है। इसमें विकासखंड कटनी के 295 विद्यार्थी, विकासखंड रीठी के 242 छात्र, विकासखंड विजयराघवगढ़ के 116 छात्रों के, विकासखंड ढीमरखेड़ा के 79 छात्रों तथा विकासखंड बडवारा के 57 छात्रों के आधार अपडेट किये जा चुके हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस