मध्यप्रदेश•

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहाई गई प्राचीन दरगाह, 10 मिनट में पूरी हुई कार्रवाई, दिनभर चला विवाद

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

खंडवा में सड़क किनारे बनी प्राचीन दरगाह को प्रशासन ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार रात ढहा दिया। सुबह विरोध और अधिकारियों के साथ बहस के बाद रात 8 बजे दोबारा कार्रवाई की गई, जो महज 10 मिनट में पूरी हुई।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहाई गई प्राचीन दरगाह, 10 मिनट में पूरी हुई कार्रवाई, दिनभर चला विवाद

खंडवा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के खंडवा में सड़क किनारे स्थित एक प्राचीन दरगाह को हटाने को लेकर मंगलवार को दिनभर तनाव और विवाद की स्थिति बनी रही। सुबह प्रशासन की कार्रवाई का विरोध होने के बाद देर शाम करीब 8 बजे प्रशासन और पुलिस की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। आसपास के रास्तों को बंद कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और जेसीबी की मदद से महज 10 मिनट में दरगाह को ढहा दिया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मलबा हटाया और यातायात बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की।

जिला प्रशासन की पहुंची टीम
मानसिंह ऑयल मिल के पास सड़क किनारे बनी इस प्राचीन दरगाह को हटाने के लिए मंगलवार सुबह जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान दरगाह पर बने टीन शेड को हटाए जाने की बात भी सामने आई। विरोध बढ़ने के कारण प्रशासन को आगे की कार्रवाई रोकनी पड़ी।

सिटी मजिस्ट्रेट और शहर काजी के बीच बहस से बढ़ा विवाद
दिन में हुई कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर और शहर काजी सैयद निसार अली के बीच बहस भी हुई थी। इस घटनाक्रम को लेकर शाम को हिंदू समाज से जुड़े कुछ संगठनों के प्रतिनिधि एसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने शहर काजी पर हिंदू मंदिरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। संगठनों ने शहर काजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। इस घटनाक्रम के बाद दरगाह हटाने का मामला और चर्चा में आ गया। दिनभर के विरोध और विवाद के बीच देर शाम प्रशासन ने दोबारा कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

रात 8 बजे भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
मंगलवार रात करीब 8 बजे जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का अमला भारी पुलिस बल के साथ दरगाह स्थल पर पहुंचा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आसपास के रास्तों पर आवाजाही रोक दी गई और पुलिस जवानों की तैनाती की गई। इसके बाद जेसीबी मशीन से दरगाह को ढहा दिया गया। पूरी कार्रवाई करीब 10 मिनट में पूरी हो गई। कार्रवाई की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को घटनास्थल से दूर किया। इसके बाद नगर निगम के वाहनों से दरगाह का मलबा हटाकर सड़क खाली कराई गई। प्रशासन की ओर से यातायात सामान्य करने की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई।

प्रशासन बोला- दिन में अधूरा रह गया था काम
कार्रवाई के बाद सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने बताया कि दिन में जो काम अधूरा रह गया था, उसे देर शाम पूरा कर लिया गया है। वहीं, खंडवा के सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि मोघट थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सीएसपी के मुताबिक, शहर में भी अलग-अलग स्थानों पर फिक्स पिकेट लगाए गए हैं। घटनास्थल पर भी पुलिस बल मौजूद है और फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रशासन की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब इलाके में यातायात व्यवस्था बहाल करने पर जोर दिया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़