कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ: CM मोहन यादव की किसानों को बड़ी सौगात

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ: CM मोहन यादव की किसानों को बड़ी सौगात

भोपाल/खबर डिजिटल: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए CM मोहन यादव krishak varsh 2026 कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष-2026 में विभागों की नीतियां और योजनाएं किसानों को केंद्र में रखकर बनेंगी। मध्यप्रदेश में यह वर्ष-2026 कृषक कल्याण को समर्पित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बहनों, युवाओं, गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने कृषि वर्ष-2026 में मुख्य रूप से 16 विभागों की नीतियों और योजनाओं को किसानों को केंद्र में रखकर क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है।

अप्रैल में विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिल, श‍िक्षा मंत्री ने की घोषणा - Khabar Digital

भोपाल के जम्बूरी मैदान में कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ

CM मोहन यादव ने रविवार,11 जनवरी को भोपाल के जम्बूरी मैदान में कृषक वर्ष-2026 के औपचारिक शुभारंभ के पूर्व संदेश देते हुए कहा कि किसानों का कल्याण और उत्थान मध्यप्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषक वर्ष-2026 के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के समस्त किसान बंधुओं को बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में अग्रणी है। मध्यप्रदेश अनेक फसलें उत्पादित करने में देश में प्रथम स्थान पर है। राज्य सरकार द्वारा कृषक वर्ष में कृषक संगठनों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्वानों सहित देश-विदेश के ऐसे विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा, जो कृषि क्षेत्र में अपने कार्यों और सुझावों के माध्यम से कृषक वर्ष को महत्वपूर्ण बनाऐंगे।

डिंडौरी: अवैध खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा वार… समनापुर में संयुक्त कार्रवाई से दो ट्रैक्टर जब्त - Khabar Digital

किसान कल्याण के लिए मिलेगी विशेष सौगात

CM मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जहां वर्ष-2024 नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा, वहीं वर्ष-2025 युवाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया। बीते वर्ष में जहां लाखों युवाओं को रोजगार मिला, वहीं अब कृषि वर्ष-2026 का शुभारंभ किसान कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

कृषि रथ एवं ट्रेक्टर रैली को करेंगे फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा 11 जनवरी को पूरी होने जा रही है। प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ जंबूरी मैदान भोपाल में दोपहर एक बजे होगा। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोकता बायपास पर दोपहर 12 बजे कृषि रथ एवं किसानों की ट्रेक्टर रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे। मु ख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के किसानों को कृषक कल्याण वर्ष में संचालित की जाने वाली गतिविधियों से अवगत करायेंगे। कार्यक्रम में किसानों को राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और कृषक कल्याण वर्ष में होने वाले कार्यों की जानकारी दी जायेगी।

इंदौर: युवा कांग्रेस का सत्याग्रह जारी…दूसरे दिन अनशन पर बैठे अलीराजपुर जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल - Khabar Digital

भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष के फोकस सेक्टर उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य-पालन और खाद्य प्रसंस्करण हैं। कृषि को लाभकारी, स्थायी एवं तकनीक आधारित रोजगार सृजन मॉडल में परिवर्तित करना है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य-पालन और वानिकी को एकीकृत करते हुए जिला स्तरीय क्लस्टर आधारित विकास को बढ़ावा देना है। इसी के साथ उच्च उत्पादकता, प्राकृतिक खेती, डिजिटल सेवा, कृषि प्रसंस्करण आदि के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना और कृषि आधारित क्षेत्र जैसे एग्री-टेक, ड्रोन सेवा, एफपीओ प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, हाइाड्रोपोनिक्स आदि में ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

टीकमगढ़: डंपर ने मारी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर… सड़क पर बिखर गए पूरे टमाटर - Khabar Digital

अन्नदाता के समग्र विकास की दिशा में है सार्थक प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि और समृद्ध क्षेत्र मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। प्रदेश में कल्याणकारी जहाँ एक ओर कृषि बजट में लगातार वृद्धि की जा रही है, वहीं किसानों के लिये कई योजनाएँ भी संचालित की जा रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से किसानों से उनकी उपज समर्थन मूल्य पर क्रय करना, सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिये भावांतर योजना, अतिवृष्टि, कीट-व्याधि एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना, रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना शामिल हैं।

देश दुनिया में घट रही कई घटनाएं, हर वक्त बदल रहा सियासी पारा,देखिए हर बड़ी अपडेट सिर्फ Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

40 minutes ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 1 hour ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह