मदरसे के नाम पर साजिश? कटनी में 167 बच्चों का चौंकाने वाला खुलासा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मदरसे के नाम पर साजिश? कटनी में 167 बच्चों का चौंकाने वाला खुलासा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी रेलवे जंक्शन पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटना-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में बच्चों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन की सघन जांच की और 167 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे बिहार के अररिया जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बच्चों के साथ 7 वयस्क पुरुष भी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जांच के दौरान सामने आया कि साथ जा रहा एक व्यक्ति, जिसकी पहचान सद्दाम के रूप में हुई है, इन बच्चों को लातूर स्थित एक मदरसे में ले जाने का दावा कर रहा है। हालांकि, इतने बड़े समूह को एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज और वैधानिक अनुमति मौके पर प्रस्तुत नहीं की जा सकी, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है, साथ ही उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और बच्चों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास जारी है।इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या बच्चों को वास्तव में शिक्षा के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था या इसके पीछे कोई संगठित मानव तस्करी गिरोह सक्रिय है। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री 9 नवंबर को गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

about 5 hours ago

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

about 7 hours ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 10 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 10 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 11 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 11 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट