मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का मिले उचित दाम : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था लागू कर मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने यह बात मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल से भेंट के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी मूंग की खरीदी में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मंडियों में प्रतियोगी बोली व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।

मंडी शुल्क में राहत पर विचार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जा सकती है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। इसके अलावा किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और निजी क्षेत्र की कंपनियों जैसे ITC को मूंग की नीलामी प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मूंग की मॉडल दर ₹7500 प्रति क्विंटल तक पहुंचाने का प्रयास

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि मूंग की मॉडल दर मंडियों में बढ़ाकर लगभग ₹7500 प्रति क्विंटल तक की जाए। इसके लिए बोली प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाएगा। बाहर से आने वाले व्यापारियों को नए मंडी लाइसेंस भी दिए जाएंगे ताकि वे खरीदी में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

किसानों के साथ है सरकार

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेती और किसानी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में कपास उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही गौशालाओं के संचालन के लिए प्रति गाय अनुदान राशि ₹20 से बढ़ाकर ₹40 की जा रही है।

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन थे शामिल

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना, श्री चंद्रकांत गौर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा भी बैठक में मौजूद थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़