दिवाली के बाद मध्यप्रदेश की हवा हुई जहरीली, भोपाल-उज्जैन में AQI 400 पार, पांच साल में तीसरी बार बिगड़े हालात

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद मध्यप्रदेश के कई शहरों की हवा प्रदूषित हो गई है। भोपाल और उज्जैन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंचने से हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। भोपाल के टीटी नगर में AQI 404 और उज्जैन के रीजनल ऑफिस स्टेशन पर 411 रिकॉर्ड हुआ।
दिवाली के बाद मध्यप्रदेश की हवा हुई जहरीली, भोपाल-उज्जैन में AQI 400 पार, पांच साल में तीसरी बार बिगड़े हालात

भोपाल/खबर डिजिटल/ दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब मध्यप्रदेश के शहरों की हवा पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। भोपाल और उज्जैन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया है। पिछले पांच साल में यह तीसरी बार है, जब दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता इस स्तर तक खराब हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार दिवाली पर प्रदूषण में करीब 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताजा मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार भोपाल के टीटी नगर में AQI 404 और उज्जैन के रीजनल ऑफिस स्टेशन पर 411 रिकॉर्ड किया गया। दोनों शहरों में हवा सीवियर यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और देवास समेत कई शहरों में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा।

इन शहरों में भी बिगड़ी हवा की स्थिति
प्रदूषण निगरानी केंद्रों से मिले आंकड़ों के मुताबिक ग्वालियर के डीडी नगर में AQI 369, इंदौर के मगुदा नगर में 380, देवास के भोपाल चौराहे पर 337 और जबलपुर के मरहटल में 353 दर्ज किया गया। वहीं मंडीदीप में वायु गुणवत्ता सूचकांक 325 और सिंगरौली में 306 रहा। इस तरह प्रदेश के आठ मॉनिटरिंग स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता वेरी पुअर श्रेणी में पहुंच गई, जबकि दो स्टेशन पुअर श्रेणी में दर्ज किए गए। पीथमपुर में AQI 261 और कटनी में 229 रिकॉर्ड हुआ।

प्रदूषण से बचने के लिए बदलनी होगी दिनचर्या
पर्यावरणविद के मुताबिक जब AQI 400 के पार पहुंच जाए तो लोगों को अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में बदलाव करना चाहिए। जिन क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा है, वहां बिना जरूरत आने-जाने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। उन्होंने सलाह दी है कि सुबह 8 बजे से पहले पार्कों में टहलने या मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर न निकलें। छह साल से कम उम्र के बच्चों और 75 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और प्रदूषण की गंभीर स्थिति में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। इसके अलावा आतिशबाजी वाले स्थानों से कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखें। घरों में एयर प्यूरीफायर उपलब्ध होने पर उनका इस्तेमाल करें।

प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जारी करें एडवाइजरी
पर्यावरणविद का कहना है कि प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी सक्रिय होना चाहिए। जिन इलाकों में प्रदूषण का स्तर अधिक है, उनकी पहचान कर वहां रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जाना चाहिए। प्रमुख रास्तों पर भी प्रदूषण से संबंधित जरूरी सूचनाएं प्रदर्शित की जानी चाहिए, ताकि लोग प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बच सकें। उन्होंने चिंता जताई कि अभी सर्दी का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है और हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सुबह की ठंडी हवा में ज्यादा नुकसान का खतरा
पल्मोनोलॉजिस्ट के अनुसार सुबह जल्दी घर से बाहर निकलना प्रदूषण के बीच अधिक नुकसानदायक हो सकता है। ठंडी हवा अपेक्षाकृत भारी होने के कारण वातावरण में प्रदूषण के कण जमीन के नजदीक बने रह सकते हैं। इसी स्तर पर लोग सांस लेते हैं, इसलिए सुबह जल्दी मॉर्निंग वॉक करने से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह है कि धूप निकलने और हवा की स्थिति में कुछ सुधार होने के बाद ही बाहर जाएं। यदि किसी जरूरी काम से निकलना पड़े तो अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क इस्तेमाल करें। अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी निर्धारित दवाएं और इनहेलर नियमित रूप से लेते रहें।

निर्माण स्थलों के आसपास बरतें विशेष सावधानी
पर्यावरणविद ने कहा कि निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में धूल और प्रदूषण के कणों का स्तर अधिक हो सकता है। ऐसे स्थानों से गुजरते समय मास्क लगाना जरूरी है। पहले से सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने सामान्य लोगों के लिए सादे पानी की भाप लेने की सलाह भी दी है। हालांकि सांस लेने में परेशानी होने पर घरेलू उपायों के बजाय डॉक्टर की सलाह से उचित इलाज और दवाएं लेना जरूरी है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है परेशानी
भोपाल और उज्जैन में AQI का 400 के पार पहुंचना प्रदेश में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण के बीच अब लोगों के साथ प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते चेतावनी जारी करना, लोगों को सही जानकारी देना और प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण के उपाय करना जरूरी होगा। सर्दी बढ़ने के साथ हवा की गुणवत्ता और खराब होने की आशंका को देखते हुए अभी से सावधानी बरतने की जरूरत है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़