MP में डेढ़ लाख पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी, 2300 से ज्यादा अनुकंपा नियुक्ति के मामले लंबित, 2027 में होंगी दो राज्य सेवा परीक्षाएं

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार करीब डेढ़ लाख खाली पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। वहीं, 2027 में नियमित राज्य सेवा परीक्षा के साथ विशेष राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करने की योजना है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल की समीक्षा बैठक में भर्ती, पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों को लेकर भी अहम निर्देश दिए गए हैं।
MP में डेढ़ लाख पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी, 2300 से ज्यादा अनुकंपा नियुक्ति के मामले लंबित, 2027 में होंगी दो राज्य सेवा परीक्षाएं

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं और विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों के निराकरण की कवायद शुरू कर दी है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति, सीधी भर्ती, विभागीय जांच और पेंशन से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कर्मचारियों को मिलेगी पदोन्नति
बैठक में सामने आया कि प्रदेश में अब तक 68,437 शासकीय कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा चुका है। हालांकि, अलग-अलग विभागों में 2,300 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण अब भी लंबित हैं। इनमें सबसे ज्यादा 904 मामले स्कूल शिक्षा विभाग के हैं। सरकार ने संबंधित विभागों को इन मामलों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

डेढ़ लाख पदों पर भर्ती की तैयारी
प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए करीब डेढ़ लाख पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसके तहत मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से 6,588 पदों और कर्मचारी चयन मंडल के जरिए 17,299 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। सरकार का जोर भर्ती प्रस्तावों को जल्द आगे बढ़ाने और रिक्त पदों को भरने पर है।

2027 में होंगी दो राज्य सेवा परीक्षाएं
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और अहम जानकारी सामने आई है। सरकार ने वर्ष 2027 में नियमित राज्य सेवा परीक्षा के साथ विशेष राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, नियमित राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापन नवंबर 2026 में जारी किया जाना है, जबकि विशेष राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापन मार्च 2027 में प्रस्तावित है।

अनुकंपा नियुक्ति और पदोन्नति के मामलों पर भी नजर
समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की पदोन्नति के अलावा अनुकंपा नियुक्ति, विभागीय जांच और पेंशन प्रकरणों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। खासतौर पर लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को भर्ती संबंधी प्रस्ताव जल्द भेजने और कर्मचारियों से जुड़े लंबित प्रकरणों का तय समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कर्मचारियों को मिलेगी राहत
सरकार की इस कवायद से एक ओर जहां सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ होने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से नियुक्ति और सेवा संबंधी लाभों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को भी राहत मिल सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़