MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इन संस्थानों के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र भी 62 साल, दो साल का वेतन देने के आदेश

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी अनुदान प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष होगी। रीवा के दो कर्मचारियों से जुड़े मामले में अदालत ने सरकार को 60 से 62 वर्ष की अवधि का बकाया वेतन और अन्य वित्तीय लाभ 90 दिनों के भीतर देने के निर्देश दिए हैं।
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इन संस्थानों के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र भी 62 साल, दो साल का वेतन देने के आदेश

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी अनुदान प्राप्त संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संस्थानों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी सरकारी कर्मचारियों के समान 62 वर्ष होगी। इस फैसले से प्रदेश के सहायता प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका
यह मामला रीवा के नेत्रहीन एवं विकलांग महाविद्यालय समिति में कार्यरत अशोक कुमार त्रिवेदी और ददोली प्रसाद मिश्रा से संबंधित है। दोनों कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2018 को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद सेवानिवृत्त कर दिया गया था। हालांकि, कर्मचारियों ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि उन्हें भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु का लाभ मिलना चाहिए।

हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील
मामले की सुनवाई जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ में हुई। अदालत ने दोनों कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने माना कि अनुदान प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्ति आयु के मामले में सरकारी कर्मचारियों के समान लाभ दिया जाना चाहिए।

दो साल का बकाया वेतन और वित्तीय लाभ देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने दोनों कर्मचारियों को 62 वर्ष की आयु तक सेवा में माना है। इसके साथ ही सरकार को 60 से 62 वर्ष की अवधि के दौरान का बकाया वेतन और अन्य वित्तीय लाभ देने का आदेश दिया है। अदालत ने भुगतान के लिए 90 दिनों की समयसीमा तय की है।

प्रदेश के अन्य कर्मचारियों को भी मिल सकती है राहत
हाईकोर्ट के इस फैसले को सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अहम माना जा रहा है। इससे प्रदेश के ऐसे अन्य संस्थानों के कर्मचारियों को भी अपनी सेवानिवृत्ति आयु और सेवा संबंधी लाभों को लेकर राहत मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़