Madhya Pradesh Transfer: 32 IAS समेत 36 अफसरों के तबादले… आपके जिले में कौन बदला?

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Madhya Pradesh Transfer: 32 IAS समेत 36 अफसरों के तबादले… आपके जिले में कौन बदला?

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। इस फेरबदल में 13 जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बदले गए हैं। इसके अलावा कई अपर कलेक्टर, एसडीओ (राजस्व), नगर निगम अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में वर्ष 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। ग्वालियर और सतना नगर निगम को भी नए आयुक्त मिले हैं।

ग्वालियर और सतना नगर निगम को मिले नए आयुक्त
धार जिला पंचायत के CEO अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त रहे संघ प्रिय को सिंगरौली जिला पंचायत का CEO पदस्थ किया गया है। खंडवा जिला पंचायत के CEO डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें सतना स्मार्ट सिटी के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

संजना जैन को जल संसाधन विभाग में नई जिम्मेदारी
मैहर की अपर कलेक्टर संजना जैन को उप सचिव, जल संसाधन विभाग बनाया गया है। वहीं, सिंगरौली जिला पंचायत के CEO जगदीश कुमार गोमे को सागर जिला पंचायत का CEO नियुक्त किया गया है। दतिया जिला पंचायत के CEO अक्षय कुमार तेम्रवाल को अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। देवास जिला पंचायत की CEO ज्योति शर्मा को उप सचिव पदस्थ किया गया है। हरदा जिला पंचायत की CEO अंजली जोसेफ जोनाथन को उप सचिव, लोक निर्माण विभाग नियुक्त किया गया है। वहीं, टीकमगढ़ जिला पंचायत के CEO नवीत कुमार धुर्वे को देवास जिला पंचायत का CEO बनाया गया है।

Exclusive News: शिवराज-दिग्विजय की फ्लाइट मुलाकात… MP की राजनीति में नई चर्चा

रीवा, सीधी और अन्य जिलों में भी बदलाव
खंडवा की अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा को रीवा जिला पंचायत का CEO बनाया गया है। बड़वानी जिला पंचायत की CEO काजल जावला को अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र की जिम्मेदारी मिली है। बालाघाट जिला पंचायत के CEO अभिषेक सराफ को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग पदस्थ किया गया है। सागर जिला पंचायत के CEO विवेक के. व्ही. को जबलपुर विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है।श्योपुर जिला पंचायत की CEO सौम्या आनंद अब सीधी जिला पंचायत की CEO होंगी।

2022 बैच के अधिकारियों को जिला पंचायतों की कमान
प्रशासनिक फेरबदल में 2022 बैच के कई युवा अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ऐश्वर्य वर्मा को जिला पंचायत खंडवा, कार्तिकेय जायसवाल को जिला पंचायत श्योपुर, विशाल धाकड़ को जिला पंचायत टीकमगढ़, अर्पित गुप्ता को जिला पंचायत बड़वानी और तनुश्री मीणा को जिला पंचायत बालाघाट का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वहीं, अन्य प्रशासनिक नियुक्तियों में आशीष को अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर तथा सोनाली देव को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में युवा अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने के रूप में देखा जा रहा है।

2024 बैच के नौ सहायक कलेक्टर बने एसडीओ
वर्ष 2024 बैच के नौ सहायक कलेक्टरों को विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीओ (राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत आशीष कुमार को बीना, अनिकेत शांडिल्य को बैहर, आकाश अग्रवाल को मझौली, पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी, सुशिर कृष्ण श्रीराम को देवसर, कुलदीप पटेल को बिछिया, जमादार फरहान इरफान को शाहपुरा, ठाकरे ऋषिकेश विजय को बिजावर और नवकिरण कौर को डबरा में एसडीओ (राजस्व) नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रशासनिक फेरबदल के तहत श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Narottam Mishra in Datia: दतिया में नरोत्तम मिश्रा के पहुंचने पर लगे नारे… ‘देखो-देखो कौन आया, शेर-आया, शेर-आया’

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी तबादले
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिला पंचायत शाजापुर की CEO अनुपमा चौहान को अपर कलेक्टर हरदा बनाया गया है।सीधी जिला पंचायत के CEO शैलेंद्र सिंह को छतरपुर जिला पंचायत का CEO नियुक्त किया गया है। मेहताब सिंह गुर्जर को उप सचिव, खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि अपर संचालक जनसंपर्क गणेश कुमार जायसवाल को बैतूल जिला पंचायत का CEO पदस्थ किया गया है।

अलग-अलग संभागों में पति-पत्नी की नई पदस्थापना
इस प्रशासनिक फेरबदल में खंडवा में पदस्थ रहे अधिकारी दंपती डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और सृष्टि देशमुख गौड़ा की भी नई पदस्थापना हुई है। डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना नगर निगम आयुक्त बनाया गया है, जबकि सृष्टि देशमुख गौड़ा को रीवा जिला पंचायत का CEO नियुक्त किया गया है। ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त रहे संघ प्रिय का तबादला भी ऐसे समय हुआ है, जब वह निगम की टेंडर शाखा से डिजिटल सिग्नेचर डोंगल गायब होने के मामले में पार्षदों के विरोध के कारण चर्चा में रहे थे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर दौरे के दो दिन बाद अपर कलेक्टर संजना जैन का तबादला किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ दौरे वाले दिन जिला पंचायत CEO नवीत कुमार धुर्वे को देवास भेजा गया।

Breaking News: CM हेल्पलाइन की शिकायत पर CM मोहन यादव सख्त… जिला पंजीयक सहकारिता को निलंबित करने के निर्देश

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

24 minutes ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी