Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: CM हेल्पलाइन की शिकायत पर CM मोहन यादव सख्त… जिला...

Breaking News: CM हेल्पलाइन की शिकायत पर CM मोहन यादव सख्त… जिला पंजीयक सहकारिता को निलंबित करने के निर्देश

जन विश्वास अभियान के दौरान शिकायतकर्ताओं से किया सीधा संवाद

टीकमगढ़/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 अगस्त को जन विश्वास अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को सुना और शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एक मामले में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने जिला पंजीयक सहकारिता एसके कौशिक को निलंबित करने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई दयाराम लोधी की शिकायत के आधार पर की गई। दयाराम लोधी ने बताया कि उनकी मां स्वर्गीय रानीबाई की मृत्यु के बाद सहकारी बैंक की मवई शाखा द्वारा नॉमिनी के खाते में राशि अंतरित नहीं की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड भ्रमण करें और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही समय-सीमा के भीतर प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसी क्षेत्र विशेष से लगातार मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके मूल कारणों को दूर किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार एक ही समस्या को लेकर शिकायत न करनी पड़े।

MP News: अपनी ही सरकार पर BJP विधायक का हमला… अजय विश्नोई बोले- PWD और ग्रामीण सड़कों की हालत एक जैसी खराब

शिकायतकर्ताओं से किया सीधा संवाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिकायतकर्ता महेश प्रसाद लोधी, कमलेश नामूलिया, दयाराम लोधी, कालीचरण सिंह राजपूत और हरिराम विश्वकर्मा से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनके प्रकरणों की जानकारी ली और संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

लापरवाही पर कार्रवाई, अच्छे काम पर सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित भी किया जाएगा। जन विश्वास अभियान के दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर मुख्यमंत्री की इस सीधी कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

MP News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर अलर्ट जीतू पटवारी… कांग्रेस ने जिलों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट