IPS Ayush Jakhar Transfer: भाजपा विधायक से टकराव के बाद IPS आयुष जाखड़ का तबादला, जबलपुर में मिली नई जिम्मेदारी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

IPS Ayush Jakhar Transfer: भाजपा विधायक से टकराव के बाद IPS आयुष जाखड़ का तबादला, जबलपुर में मिली नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 8 आईपीएस अधिकारियों और 66 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं. इस सूची में शिवपुरी जिले के करैरा में पदस्थ रहे आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ का नाम भी शामिल है. उन्हें अब जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं ग्वालियर में एएसपी के रूप में कार्यरत अनु बेनिवाल को भी जबलपुर भेजा गया है.

प्रीतम लोधी से जुड़े विवाद के कारण आयुष जाखड़ का तबादला

आयुष जाखड़ का तबादला इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि कुछ महीने पहले उनका नाम भाजपा विधायक प्रीतम लोधी से जुड़े विवाद के कारण सुर्खियों में आया था. उस समय वे शिवपुरी जिले में एसडीओपी के पद पर कार्यरत थे. अप्रैल में एक सड़क हादसे के मामले में विधायक के बेटे के खिलाफ कार्रवाई के बाद यह विवाद सामने आया था. घटना के अनुसार विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगा था. बताया गया कि उनकी थार गाड़ी की टक्कर से पांच लोग घायल हुए थे. घटना के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दिनेश लोधी घायलों से बातचीत करते दिखाई दिए थे. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी.

क्या था मामला

जांच के दौरान एसडीओपी आयुष जाखड़ ने दिनेश लोधी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. साथ ही वाहन पर नियमों के विपरीत लगे हूटर, विधायक नेम प्लेट और काली फिल्म को लेकर चालानी कार्रवाई भी की गई थी. इसी कार्रवाई के बाद मामला राजनीतिक रंग लेता नजर आया. इसके बाद विधायक प्रीतम लोधी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे. इन वीडियो में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लेकर तीखी टिप्पणियां की थीं. उनके बयानों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई थी. मामले ने तब और तूल पकड़ा जब आईपीएस एसोसिएशन ने इस संबंध में आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी. बाद में भाजपा संगठन ने भी विधायक को नोटिस जारी किया था. काफी समय तक चर्चा में रहने के बाद यह विवाद धीरे-धीरे शांत हो गया था. अब राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में आयुष जाखड़ को जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 4 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!